मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब उज्ज्वला योजना के लाभर्थियों को 600 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर
Modi Cabinet: पीएम मोदी की कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। उज्जवला योजना के लाभार्थी के लिए सब्सिडी 200रुपए से बढ़ाकर 300रुपये कर दी गई है। गौरतलब है कि बीते महीने रक्षा बंधन और ओनम के अवसर पर LPG के दामों में 200 रुपए की कटौती की घोषणा की थी।
वहीं अब सब्सिडी को बढ़ा दिया गया है जिसके बाद अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 600 रुपए में गैस सिलिंडर मिलेंगे।इस घोषणा से योजना के तहत रजिस्टर्ड 9.59 करोड़ लाभार्थियों को फायदा पहुंचेगा।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि ''पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई।
600 रुपये में मिलेंगे LPG
हमने रक्षा बंधन और ओणम के अवसर पर रसोई गैस के सिलेंडर में 200 रुपये की कटौती करके की थी। ये कीमत घटकर 1100 से कम होकर 900 रुपये हो गई। उज्जवला योजना के लाभार्थी के 700 रुपये में गैस मिलने लगा था। उज्जवला योजना के लाभार्थी की बहनों की अब 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। यानि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब गैस सिलेंडर 600 रुपये में मिलेंगे।''
ये भी लिए गए अहम फैसले
इसके साथ ही कैबिनेट ने वन देवता के नाम पर तेलंगाना में केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय खोलने की भी मंजूरी दी है। ये सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी 889 करोड़ की लागत से खुलेगी। कैबिनेट ने सेंट्रल टर्मरिक बोर्ड बनाने को भी मंजूरी दी है। बता दें, पीएम मोदी ने इसका ऐलान भी तेलंगाना में किया था। इसके साथ ही सेंट्रल टर्मरिक बोर्ड के गठन को मंजूरी दी गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply