एशिया के सबसे बड़े एयरबेस की सुरक्षा में सेंध, खोदी गई सुरंग, जांच में जुटी IB और ATS की टीम
Breach in security of Hindon airbase:गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की इकबाल कॉलोनी के पीछे हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के पास गड्ढा खोदा गया। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद उस गड्ढा को मिट्टी से भर दिया है। साथ ही इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में सेंध लगाने की बड़ी कोशिश
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में सेंध लगाने की बड़ी कोशिश की गई है। एयरबेस की दीवार के पास 4 फीट गहरी सुरंग मिली है। स्थानीय निवासियों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना इरशाद कॉलोनी क्षेत्र की है।
वहीं इसको लेकर डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि कल रात 10 दिसंबर को स्थानीय लोगों द्वारा टीला मोड़ थाना पुलिस को सूचना दी गई कि हिंडन एयरपोर्ट के पास एक गड्ढा खोदा गया है। सूचना पर तुंरत पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया। मामले को लेकर टीला मोड़ थाने में शिकायत दर्ज की गई है और सीसीटीवी के आधार पर मौके की जांच की जा रही है।
क्या है हिंडन एयरबेस
दरअसल हिंडन एयर फ़ोर्स स्टेशन पश्चिमी वायु कमान का मुख्य एयरबेस है। यह एशिया का सबसे बड़ा एयरबेस है। जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लोनी के पास हिंडन नदी के करीब स्थित है। हिंडन एयरबेस C-17 ग्लोबमास्टर और C-130J सुपर हरक्यूलिस का भी घर है। ये दोनों विमान भारतीय वायुसेना के स्ट्रैटजिक हैवी एयर लिफ्ट डिवीजन की रीढ़ हैं। भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के हिस्से के रूप में हिंडन एयर बेस परिसर में एक नागरिक हवाईअड्डा भी संचालित करता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply