Asian Games: महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, स्वर्ण पदक पर किया कब्जा

नई दिल्ली: एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। उन्होंने फाइनल में मुकाबले में श्रीलंका को 19 रनों हरा दिया। फाइनल मुकाबले में भारत की टीम ने श्रीलंका को 117 रनों का लक्ष्य दिया था। वहीं लक्ष्य का पीछ करने उतरी श्रीलंका की टीम 100 रन भी नहीं बना सकी और पूरी टीम 8 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत निराशाजनक रही है। महज 14 रनों 3 विकेट गंवा दिए। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज टिटास साधू ने अपने तीनों खिलाड़ियों के विकेट अपने नाम किए। इसके बाद हसिनी परेरा ने पारी को संभालते हुए टीम का स्कोर 50 रनों तक पहुंचाया। लेकिन राजेश्वरी गायकवाड ने उन्हें अपना शिकार बनाया। परेरा ने चार चौके और एक सिक्स की मदद से 22 गेंदों पर 25 रन बनाए। भारत की तरफ से टिटास साधू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 6 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2 विकेट अपने नाम किए है। वहीं जबकि दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य और पूजा वस्त्राकर 1-1 विकेट अपने नाम किए।
श्रीलंका ने रजत पदक पर किया कब्जा
इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने हार के बाद भी श्रीलंका की टीम ने रजत पदक पर कब्जा किया। वहीं बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके साथ एशियाई खेल में भारत ने अबतक 11 मेडल अपने नाम कर लिए है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply