PM Modi in Ita Nagar: पीएम मोदी ने जनता से किया सवाल, कहा- तो यह पक्की गारंटी है या नहीं है?
PM Modi in Ita Nagar: अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेला टनल समेत कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए हमारा विज़न अस्ट लक्ष्मी का रहा है। साउथ एशिया और ईस्ट एशिया के साथ भारत के ट्रेड, टूरिज्म और दूसरे रिश्ते की एक एक मज़बूत कड़ी, यह हमारा नॉर्थ ईस्ट बनने जा रहा है। आज भी यहां एक साथ 55,000 करोड़ रुपए से अधिक के परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास हुआ है"
पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी तो आप सुन रहे हैं, लेकिन इसका मतलब क्या होता यह आप जब अरुणाचल प्रदेश आएंगे तो आपको साक्षात दिखेगा कि मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही है। 2019 में मैंने सेला टनल के शिलान्यास का कार्य किया था और अब यह बन गया है, तो यह पक्की गारंटी है या नहीं है?" उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के विकास पर हमने जितना निवेश पिछले 5 वर्ष में किया है वह पहले की कांग्रेस की सरकार के कार्य से करीब 4 गुणा ज़्या है। जो धन हमने 5 साल में लगाया इतना ही काम करने के लिए कांग्रेस को 20 साल लग जाते थे।
विपक्ष पर पीएम मोदी ने किया पलटवार
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार के इन प्रयासों के बीच कांग्रेस और INDIA गठबंधन क्या कर रहे हैं यह आपको पता है। अतीत में जब हमारे बॉर्डर पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना चाहिए था तब कांग्रेस की सरकारें घोटाले करने में व्यस्त थी। कांग्रेस हमारे सीमा के गांवो को अव्यवस्थित रखकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply