इंडिया VS भारत विवाद पर अनुराग ठाकुर ने लगाया विराम, कहा- ये महज अफवाह है
India: देश में अब नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल,भारत का अंग्रेजी नाम बदलने की मांग की जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि केंद्र सरकार ने इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी बीच केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है।
'द इंडियन एक्सप्रेस' एक्सप्रेस से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने मुझे लगता है कि ये महज अफवाह है। लेकिन भारत शब्द पर जो भी आपत्ति जताता है, वह उसकी मानसिकता को दर्शाता है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने जो निमंत्रण विपक्ष को भेजा था उस पर वह भारत के राष्ट्रपति हैं इसलिए उन्होंने प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिख दिया। इसमें क्या हुआ?।
आपत्ति क्यों हो रही है- अनुराग ठाकुर
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा किइस समय मैंभारत सरकार में मंत्री हूं। इसमें नया कुछ भी नहीं है। देश में आयोजित हो रहे G-20 के ब ब्रांडिंग लोगो भारत और इंडिया का नाम लिखा है। तो फिर विपक्ष को आपत्ति क्यों हो रही है। भारत शब्द से किसी को क्यों आपत्ति हो रही है। इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि वे दिल से इंडिया या भारत के खिलाफ हैं। विलायत में जाते हैं तो भारत की निंदा करते हैं। जब वे भारत में होते हैं तो उन्हेंभारत के नाम पर आपत्ति होती है।''
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply