ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान, बोले- ऐप से पैसे बघेल और उनके मंत्रियों को देते हैं।
भोपाल:मध्य प्रदेश में चुनाव का दौर जारी है। इस बीच प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भोपाल पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में कहा कि महादेव ऐप से पैसे बघेल और उनके मंत्रियों को देते हैं। छत्तीसगढ़ में लोग कहते हैं कि Gpay, PhonePe की तरह 'BhuPay' करें।
सट्टेबाजी मामले पर अनुराग ठाकुर का बयान
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश में लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना लाकर महिलाओं और बेटियों का मान सम्मान किया। मध्य प्रदेश में भाजपा शासन में महिलाओं का सम्मान और राजस्थान में महिलाओं का अपमान। राजस्थान में महिलाओं का तिरस्कार मध्य प्रदेश में पुरस्कार। मध्य प्रदेश में महिलाओं को अधिकार तो राजस्थान में अत्याचार।
आप पार्टी पर ठाकुर ने साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा कि अनुराग ठाकुर ने कहा, "अरविंद केजरीवाल दुनिया को बड़े बड़े सपने दिखाते थे। उन्होंने जो स्मॉग टावर लगाए वे 6 महीने से बंद पड़े हैं। उनमें कितने का घपला हुआ ये देश की जनता को जानना है। पंजाब कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगाते थे कि पराली जलाते हैं तब यहां प्रदूषण होता है। अब पंजाब में AAP सरकार है और दिल्ली में AAP सरकार, दोनों में से कौन इसकी गारंटी देता है?
इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के किए गए वादों को फेल बताया है। ना अब तक महिलाओं के खाते में 1500 रुपए आए, ना ही युवाओं को रोज़गार मिला, बागवानों से किया वादा भी नहीं निभाया, मोबाइल क्लिनिक से फ्री इलाज नहीं कराया और स्टार्टअप में भी कुछ नहीं दिया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply