G20 की तैयारियों के बीच दिल्ली के पांच मेट्रो स्टेशनों पर लिखे गए भारत विरोधी नारे, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Delhi Metro: देश की राजधानी दिल्ली में 8 सितंबर से 10 सितंबर तक G20 शिखर सम्मेलन होने वाला है।सम्मेलन में कई देशों के नेता हिस्सा लेने वाले हैं। सम्मेलन को लेकर राजधानी में प्रशासन सतर्क है। वहीं सम्मेलन से ठीक पहले मेट्रो स्टेशन पर एक ऐसी घटना हुई है जिससे दिल्ली में हड़कंप मच गया है। दरअसल, राजधानी के पांच मेट्रो स्टेशनों पर किसी ने लिख दिया है कि 'खालिस्तान भारत का हिस्सा है और पीएम मोदी के खिलाफ है।'दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इसके साथ ही कानूनी कार्रवाई कर रही है।दूसरी तरफ खुफिया एजेंसियां भी हरकत में आ गई हैं।
इन पांच स्टेशनों पर लिखे गए स्लोगन
दिल्ली के पांच मेट्रो स्टेशन के पास खालिस्तान के नाम से ये स्लोगन लिखे गए हैं।जिसमें शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन, नांगलोई मेट्रो स्टेशन, मादीपुर, पश्चिम विहार और उद्योग विहार महाराज सूरजमल स्टेडियम के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही गवर्नमेंट सर्वोदय बाल विद्यालय नांगलोई और पंजाबी बाग की दीवारों पर भी स्लोगन लिखे गए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत स्थानीय जिलों की टीमों को सतर्क कर दिया गया है। मेट्रो स्टेशन के पास दीवारों पर प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान और प्रधानमंत्री से संबंधित कई स्लोगन लिखे गए हैं। भारत विरोधी स्लोगन पूरी तरह से आपत्तिजनक हैं। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि इसके पीछे किसका हाथ है।
मेट्रो पुलिस ने कही ये बात
दिल्ली मेट्रो की दीवार पर लिखा है- 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान एसएफजे, मोदी इंडिया कमिटेड जेनोसाइड आफ सिख, खालिस्तान एसएफजे रेफरेंडम जिंदाबाद'।वहीं दूसरी तरफ मेट्रो पुलिस का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा। DCP मेट्रो के मुताबिक इस मामले में अब दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल भी एक्टिव हो गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद सिख फॉर जस्टिस के भगोड़े आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें कई मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर नारे लिखे नजर आ रहे हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply