पाकिस्तान में अंजू की जागी भारत के प्रति देशभक्ति, 'मैं भारत की बेटी हूं और देश...’
Rajasthan News: अंजू तो आप लोगों याद होगी। जो पिछले महीने अपनी पति और दो बच्चों को छोड़कर अपने पाकिस्तान के प्रेमी के पास चली गई थी। हालांकि अंजू ने पाकिस्तान का वीजा लगवाया था और उसके बाद वह पाकिस्तान गई थी। पाकिस्तान जाने के बाद अंजू की काफी वीडियो सामने आई थी। जिसमें वह अपने प्रेमी के साथ नजर आ रही थी। इतना ही नहीं पाकिस्तान जाने के बाद अंजू ने अपने प्रेमी के साथ निकाह कर लिया और वहीं रहने की बात कही थी। इस बीच अब उनकी एक वीडियो सामने आई है जिसमें वह भारत को याद कर रही है।
अंजू को भारत की आई याद
दरअसल अंजू की एक वीडियो सामने आई है जिसमें वह 15 अगस्त के दिन पर जश्न मना रही है और देशभक्ति गीत गाकर झूम रही है। काफी समय बाद अंजू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अंजू देशभक्ति गीत 'यह दुनिया एक दुल्हन' पर डांस करती हुई नजर आ रही है। जब इस संबंध में नसरुल्ला से संपर्क किया गया तो नसरुल्ला ने कुछ भी बात करने से मना कर दिया।
‘मैं भारत की बेटी हूं और वहां जाऊगी’
इससे पहले अंजी ने पाकिस्तान की आजादी को भी सेलिब्रेट किया था। दरअसल 14 अगस्त से पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस होता है। इस मौके पर अंजू कई लोगों के साथ पाकिस्तान में जश्न मानती और केक काटती नजर आई। इसके बाद पाकिस्तान में दिए एक इंटरव्यू में अंजू ने कहा कि वो भारत की बेटी है। भारत में उसका जन्म हुआ है, वो भारत जाएगी। पाकिस्तान अच्छा और खूबसूरत है तो भारत भी उसे पसंद है, वो भी खूबसूरत है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply