HARYANA NEWS: अनिल विज ने कांग्रेस की मानसिकता पर उठाए सवाल, कहा-राक्षस कहने पर सुरजेवाला को मिला इनाम
अंबाला: कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभारी बनाने पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज टवीट कर कहा कि हिंदुस्तान के लोगों को राक्षस कहने वाले सुरजेवाला को मध्यप्रदेश का प्रभारी बना कर बड़ा तोहफा दिया है, लोगों को राक्षस बताने वाली मानसिकता पर कांग्रेस ने मोहर लगाई।
कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभारी बनाने पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज टवीट कर कहा कि हिंदुस्तान के लोगो को राक्षस कहने वाले सुरजेवाला को मध्यप्रदेश का प्रभारी बना कर बड़ा तोहफा दिया है, लोगो को राक्षस बताने वाली मानसिकता पर कांग्रेस ने मोहर लगाई।
खड़गे पर किया पलटवार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बयान पर अनिल ने पलटवार करते हुए विज ने कहा कि पहले कौन-सा भारत टूटा हुआ था जो राहुल गांधी की चहलकदमी करने से कुछ फर्क आ गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी दुकान से नफरत का सामान बेचती आई है। इनका पुराना इतिहास रहा है। इनके वरिष्ठ नेताओं ने 1947 मे भारत के दो टुकड़े करवाकर लाखों लोगों का कत्लेआम करवाया। उन्होंने कहा कि 1984 में इन्होने सिख दंगों पर राजनीति की लगभग 3400 लोगों को मार दिया। विज ने कहा कि कांग्रेस को अंग्रेज इनको जाते हुए घुड़की दे गए थे कि बांटो और राज करो।
तब हुड़्डा साहेब को छुपने की जगह नहीं मिलेगी- अनिल विज
भूपेंद्र सिंह हुडा ने कहा कि नूंह में हुई हिंसा की न्यायिक जांच से भाग रही है सरकार इस पर अनिल विज ने हुड़्डा पर पलटवार करते हुए कहा कि हमने कब कहा कि हम भाग रहे विज ने खुलासा करते हुए कहा कि अब जल्दी ही नूहँ हिंसा का सच सामने लोगो के आएगा तब हुड़्डा साहेब को छुपने की जगह नहीं मिलेगी।
केजरीवाल को लिया आड़े हाथ
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब कांग्रेस गई तो देश 10वें नंबर पर थे। आज 5वें स्थान पर है और प्रधानमंत्री का ये वायदा है अगले पांच सालो मे विश्व की टॉप 3 अर्थव्यवस्था मे भारत आ जाएगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply