‘ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं’ राहुल गांधी की लेह यात्रा पर अनिल विज कसा तंज
चंडीगढ़: अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज एक बार फिर राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तो लेह में वह जगह देखने गए थे जहां थ्री इडियट्स जा कर बैठे थे, विज ने कहा राहुल ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं।
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा पर नूंह जैसे हालात मध्यप्रदेश में बनाने के आरोप पर भी अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि विश्व हिन्दू परिषद् कोई कार्यकर्म करेगी तो बीजेपी दंगा क्यों करवाएगी, दंगा तो कोई और करवाएगा। जिसे मैं बेनकाब करूंगा और फिर कांग्रेस से सवाल पूछूंगा। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा पर आरोप लगाया गया कि भाजपा नूंह जैसे हालात मध्यप्रदेश में करना चाहती है। विज ने दिग्विजय सिंह के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की अभी नूनग दंगों की सच्चाई बाहर आना बाकी है। विज ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद् कोई कार्यकर्म करेगी तो बीजेपी दंगा क्यों करवाएगी , दंगा तो कोई और करवाएगा जिसे मैं बेनकाब करूंगा और फिर कांग्रेस से सवाल पूछूंगा।
कन्हैया कुमार पर कसा तंज
भारत के टुकड़े टुकड़े होने का नारा लगाने वाले कन्हैया कुमार(CWC ) यानी कांग्रेस वर्किंग कमिटी में शामिल हो गए हैं। विज ने कन्हैया कुमार के CWC में शामिल होने पर तंज कैसा और कहा कि खून से खून मिल जाता है , कन्हैया कुमार भी टुकड़े टुकड़े के नारे लगाता था और कांग्रेस ने भी देश के टुकड़े टुकड़े किये इसकिये इनका ब्लड ग्रुप एक है। विज ने कांग्रेस को हत्यारी कांग्रेस करार देते हुए कहा कि लाखों लोगों की हत्या हुआ करोड़ों लोग बेघर हो गए, महिलाओं की अस्मत के साथ खिलवाड़ हुआ और ये सब देश विभाजन के समय पर हुआ।
ललन सिंह को अनिल विज ने कहा अज्ञानी
JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बयान दिया था कि PM मोदी सत्ता में वापिस आये तो संविधान को बदलकर नरेंदर मोदी संविधान कर देंगे। ललन सिंह के बयान पर विज ने उन्हें अज्ञानी बताते हुए कहा की संविधान हिन्दीस्तां के चुने हुए लोग यानी पार्लियामेंट बनाती है, वहां चुने हुए प्रतिनिधि बैठते हैं लेकिन ललन सिंह ऐसा ब्यान देकर हिन्दुस्तान की व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं।
भगवंत मान पर किया पलटवार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बयान दिया था कि मोदी ने नोटों का रंग अपनी जैकेट जैसा रखा है जिस पर विज ने भगवंत मान पर टिप्पणी की और कहा भगवंत मान को हर चीज में नोट नजर आते हैं, कौन किस रंग की जैकेट डाल रहा है इससे वह नोटों का मिलान करते हैं, क्यूंकि उनकी सोच समझ में, उनकी पार्टी में नोट नजर आते हैं, उनके मेंटर केजरीवाल के साथी भी जेल में हैं इसलिए उन्हें सिर्फ नोट नजर आते हैं।
अनिल विज ने हुड्डा से किए कई सवाल
विज ने सवाल दागा कि क्या पहले राज्य में बुजुर्ग नहीं होते थे, पहले गैस के सिलेंडर नहीं होते थे, क्या पहले बिजली नहीं होती थी, तब इन्होने फ्री क्यों नहीं की? विज ने कहा कि कांग्रेस की पाठशाला में लोगों को गुमराह करना सिखाया जाता है कि लोगों को मूर्ख बनाओ और राज करो और ये सिर्फ हुड्डा ही नहीं सारे देश में कांग्रेस यही कर रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply