अलास्का में ट्रंप-पुतिन के बीच 3 घंटे की बैठक, जानें क्या हुए समझौते
Trump Putin Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में बैठक हुई, जो लगभग 3 घंटे तक चली। कहा जा रहा है कि इसका असर यूक्रेन युद्ध और यूरोप की सुरक्षा स्थिति पर पड़ सकता है। यह पहली बार था जब दोनों नेता 2019 के बाद आमने-सामने आए। दोनों नेताओं के साथ उनकी हाई-लेवल टीम भी मौजूद थी।
इस बैठक से पहले ट्रंप ने कहा था कि उनका लक्ष्य युद्ध को रोकना और पुतिन से यह वादा लेना है कि वे जल्द ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मिलेंगे। हालांकि, दोनों नेताओं में फिलहाल सीजफायर पर किसी तरह की सहमति नहीं बनी। वहीं, पुतिन ने ट्रंप को रूस आने का भी न्योता दिया है।
क्या हुई दोनों के बीच बातचीत?
बैठक के बाद इसके बाद दोनों नेताओं ने सिर्फ 12 मिनट की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी बैठक बहुत सकारात्मक रही। हमने कई बिंदुओं पर सहमति जताई, लेकिन कोई डील नहीं हुई। वहीं, पुतिन ने कहा कि उनके लिए रूस की सुरक्षा सबसे जरूरी है। उन्होंने अगली मीटिंग मॉस्को में करने का सुझाव दिया।
ट्रंप ने कही ये बात
मीटिंग को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कुछ प्रगति हुई है, लेकिन बड़े मुद्दे अब भी बाकी हैं। उन्होंने कहा कि एक मुद्दा सबसे अहम है, पर मैं अभी उसे बताऊंगा नहीं। साथ ही ये भी कहा कि वे जल्द ही जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से बात करेंगे। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि उनकी पुतिन से अगली मुलाकात शायद मॉस्को में हो सकती है।
पुतिन ने दी चेतावनी
व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वे युद्ध खत्म करने के लिए ईमानदारी से इच्छुक हैं, लेकिन पहले संघर्ष के मुख्य कारणों को सुलझाना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यूक्रेन और यूरोप बातचीत को तोड़फोड़ न करें। पुतिन ने ट्रंप के साथ रिश्ते को बिजनेस-लाइक बताया और दोहराया कि अगर ट्रंप 2020 के बाद भी राष्ट्रपति रहते तो यह युद्ध शुरू ही नहीं होता।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply