‘भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है’ पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने किया बड़ा दावा
नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि टैरिफ लगाने के बाद भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है। बता दें कि अलास्का में पुतिन और ट्रंप के बीच एक बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य क्रेंद बिन्दु यूक्रेन रहा।
पुतिन से मुलाकात के बाद फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि रूस ने अपना सबसे बड़ा तेल का ग्राहक खो दिया। जिसका नाम था भारत। उन्होंने बताया कि रूस से भारत करी 40 प्रतिशत तेल का व्यापार करता था। अगर वे अभी सेकेंडरी सैंक्शन लगाते हैं तो यह उनके लिए बेहद विनाशकारी साबित होता।
रूस पर और कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की जरूरत नहीं लगती- ट्रंप
अलास्का में बैठक के बाद ट्रंप और पुतिन ने मिलकर एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इसमें ट्रंप ने कहा कि फिलहाल उन्हें रूस पर और कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की जरूरत नहीं लगती क्योंकि बैठक अच्छी रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि दो-तीन हफ्तों में हालात देखकर वे इस पर दोबारा विचार कर सकते हैं।
पुतिन ने की ट्रंप की तारीफ
इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी बताया कि पुतिन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी को इतना काम इतनी जल्दी करते नहीं देखा। पुतिन के मुताबिक, इश समय भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि एक साल पहले वह लगभग खत्म-सा लग रहा था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply