Agniveer: शहीद होने पर अग्निवीर को सरकार की तरफ से मिलेगी ये सुविधाएं, जानें अग्निपथ योजना का नियम
Agniveer: बीते दिन सियाचीन में ड्यूटी के दौरान एक अग्निवीर की मौत हो गई। जिसकी जानकारी सेना की लेह में स्थित ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ ने दी। भारतीय सेना के जवान गावते अक्षय लक्ष्मण लाइन ऑफ ड्यूटी पर तैनाती के दौरान शहीद होने वाले पहले अग्निवीर हैं। ऐसे में अपनी जान न्योछावर करने वाले परिजनो को भारत सरकार की तरफ से एक करोड़ से ज्यादा की राशि मिलेगी।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, ड्यूटी के वक्त अपनी जान देने वाले अग्निवीर के निकटतम परिजन को गैर-अंशदायी बीमा के रूप में 48लाख रुपए दिए जाएंगे, मुआवजे के रूप में 44लाख रुपए दिए जाएंगे, अग्निवीर के योगदान की गई सेवा निधि का 30प्रतिशत दिया जाएगा,इसके साथ ही सरकार द्वारा समान योगदान और उस पर ब्याज के साथ मिलेगा।
13 लाख से अधिक होगी राशि
यही नहीं परिजनों को मृत्यु की तारीख से चार साल पूरे होने तक शेष कार्यकाल का भी पैसा मिलेगा और यह राशि 13 लाख से अधिक होगी। इसके अलावा सशस्त्र बल युद्ध हताहत कोष से शहीद जवान के परिजनों को 8 लाख रुपये का योगदान दिया जाएगा। और तो और आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (AWWA) की ओर से तत्काल 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
ये मिलती हैं सुविधाएं
वहीं अगर बात की जाए अग्निवीरों को क्या सुविधाएं मिलती हैं तो अग्निवीरों को एक नियमित सैनिक की ही तरह हार्डशिप एलाउंस, यूनीफॉर्म एलाउंस, कैंटीन और मेडिकल सुविधा दी जाती है। इसके अलावा ट्रैवल एलाउंस भी दिए जाते हैं। अग्निवीरों को साल में 30 दिन की छुट्टी का भी प्रावधान है। इन छुट्टियों के अलावा मेडिकल लीव भी मिलती है। अगर सर्विस के दौरान किसी अग्निवीर की मौत हो जाती है तो इन्श्योरेंस कवर भी मिलेगा। उसके परिवार को 1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी जाती है। इसके अलावा जितनी नौकरी बची है।उसकी सैलरी भी देने का प्रावधान है। नौकरी के दौरान अगर कोई अग्निवीर विकलांग हो जाता है तो एक्स ग्रेशिया 44 लाख रुपये इसके साथ ही जितनी नौकरी बची है उसकी सैलरी और सुविधा पैकेज भी दिए जाने का प्रावधान है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply