Delhi: अफगानिस्तान दूतावास ने भारत में परिचालन बंद करने का किया ऐलान, बयान में सामने आई वजह
Delhi: अफगानिस्तान के दूतावास ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि देश ने भारत में अपने परिचालन को बंद करने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी उन्होंने एक आधिकारिक घोषण के दौरान की है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि 'मेजबान सरकार से समर्थन की कमी', अफगानिस्तान के हितों की अपेक्षाओं को पूरा करने में विफलता और संसाधन तथा कर्मियों की कमी चलते एक अक्तूबर से अपना परिचालन बंद कर रहा है।
दरअसल अफगान दूतावास ने भारत में अपने परिचालन को बंद करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह 'मेजबान सरकार से समर्थन की कमी', अफगानिस्तान के हितों की अपेक्षाओं को पूरा करने में विफलता और संसाधन तथा कर्मियों की कमी चलते एक अक्तूबर से अपना परिचालन बंद कर रहा है।
अफगान दूतावास ने किया बड़ा फैसला
साथ ही उन्होंने परिचालन बंद करने पर खेद जताया और कहा कि हम बेहद दुख, अफसोस और निराशा के साथ नई दिल्ली में अफगानिस्तान के दूतावास का परिचालन बंद करने के फैसले की घोषणा करते हैं। दूतावास ने कहा कि अफगानिस्तान और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों और लंबी साझेदारी को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया।
दूतावास ने सरकार पर लगाए ये आरोप
दूतावास ने 'मेजबान सरकार से समर्थन की कमी' का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि उसने मेजबान (भारत) सरकार से महत्वपूर्ण समर्थन की कमी का अनुभव किया है, इससे अपनी जिम्मेदारी को प्रभावी ढंग से पूरा करने की क्षमता में बाधा उत्पन्न हुई है। बयान में कहा गया है कि राजनयिकों के लिए वीजा नवीनीकरण से लेकर सहयोग के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समय पर और पर्याप्त समर्थन की कमी के कारण हमारी टीम में निराशा पैदा हुई और नियमित कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने की हमारी क्षमता बाधित हुई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply