‘स्मोक बम फेंकना...लोगों को डराना, अगर यह कहीं और होता तो...’, अमेरिका में कनाडा पर बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
Foreign Minister S. Jaishankar:विदेश मंत्री एस. जयशंकर इन दिनों अमेरिका के दौरे पर है। इस बीच विदेश मंत्री वाशिंगटन के 'कलर्स ऑफ इंडिया' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि "...आज मेरे लिए इस संबंध पर कोई सीमा लगाना, इसे परिभाषित करना, यहां तक की अपेक्षाओं को बताना भी मुश्किल है।...आज हर तरह से यह रिश्ता अपेक्षाओं से कहीं अधिक बढ़ गया है, यही वजह है कि आज हम इसे परिभाषित करने की कोशिश भी नहीं करते हैं। हम वास्तव में मानक बढ़ाते रहते हैं।
अमेरिका में कनाडा पर विदेश मंत्री ने साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा कि हम नए डोमेन ढूंढते रहते हैं...आज भारत और अमेरिका एक ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं जहां हम वास्तव में एक-दूसरे को बहुत ही वांछनीय और सहज साझेदार के रूप में देखते हैं... इसलिए इस रिश्ते की केमिस्ट्री और सहजता मुझे इस बारे में बहुत आशा देती है कि संभावनाएं कहां पर हैं।"
‘जब हमने जी 20 की अध्यक्षता संभाली...’
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत द्वारा जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "गांधी जयंती करीब है... यह कहना कि वे(महात्मा गांधी) एक असाधारण व्यक्ति थे, इस सदी के लिए कम ही होगा... उन्होंने इतनी सारी बातें इतनी स्पष्टता से कही... गांधी जी का संदेश बहुत जटिल है, लेकिन इसका सार वास्तव में बहुत सरल है कि सही काम करने, सभ्य काम करने और किसी को भी पीछे न छोड़ना। जब हमने जी 20 की अध्यक्षता संभाली... कई मायनों में, ये संदेश हमारी सोच के केंद्र में था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply