आखिर क्यों बढ़ रहे है कम उम्र में हार्ट अटैक के मामले, इन चीजो का न करे सेवन
Heart Attack Risk: हार्ट अटैक एक ऐसी बिमारी है जिसके लिए खराब लाइफस्टाइल और खराब डाइट सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। बिगड़ते लाइफ स्टाइल का मतलब है हमारी लाइफ में खाने ,पीने, सोने का कोई वक्त नही है। यही कारण पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक के मामले अधिक देखने को मिल रहे है।साथ ही कम उम्र वाले भी हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं।ऐसा इस लिए हो रहा है क्यों कि आज कल लोगों कि लाइफ स्टाइल बदल रही है।साथ ही तनाव, सही भोजन, खाना, व्यायाम की कमी।हम अपने जीवन में बहुत कुछ ऐसा खाते है जो हमें नहीं खाना चाहिए।इसका सीधा असर हमारी हमारी सेहत पर पड़ता है।
नमक खाने का खतरा
खाना बिना नमक के अच्छा नहीं लगता। नमक किसी भी खाने के स्वाद को स्वादिष्ट करने का काम करता है, लेकिन अधिक नमक का सेवन भी नही करना चाहिए।अधिक नमक खाने से शरीर को नुकसान भी होता है।अधिक नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे हार्ट फेल्योर और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
चीनी
चीनी खाना भी हमारी सेहत के लिए काफी नुकसान है।ज्यादा चीनी खाने से शरीर का इंसुलिन बढ़ जाता है।जिस कारण ब्लड फ्लो सही से नहीं हो पाता और डायबिटीज में अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।
सोडा
सोडा का अधिक सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर हो जाता है, जिसके कारण डायबिटीज भी हो सकता है। इसकेसाथ ही हार्ट अटैक का भी खतरा अधिक हो जाता है।
मैदा
मैदा का अधिक सेवन करने का बिल्कुल सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है।इसको खाने से हमारे शरीर का कोलेस्ट्रॉल का लेवल अधिक हो जाता है।मैदा हमारे शरीर के लिए काफी अधिक नुकसानदायक होता है। आपकोबता दें कोलेस्ट्रॉल एक तरह का फैट है, जो शरीर के अंगों तक खून पहुंचाने के रास्ते में जमा हो जाता है।मैदा अधिक खाने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply