कौन हैं भाजपा की श्रीलेखा, लेफ्ट के तिलिस्म को किया चूर-चूर; मेयर की रेस में सबसे आगे
BJP Wins Kerla Local Body Elections: केरल निकाय चुनाव में भाजपा ने इस बार लेफ्ट और कांग्रेस को पछाड़ते हुए रेस जीत ली है। सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है राजधानी तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत की। तिरुवनंतपुरम में जीत के साथ ही भाजपा ने होने वाले विधानसभा चुनाव की अपनी तैयारी को दिखा दिया है।
तिरुवनंतपुरम में भाजपा की जीत में आर श्रीलेखा ने अहम भूमिका निभाईं। श्रीलेखा कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुई थीं। उनका पार्टी में शामिल होना कई लोगों के लिए चौंकाने वाला था। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव में लड़ने का फैसला किया। जिसने सबका ध्यान उनकी ओर खींचा।
कौन हैं श्रीलेखा
केरल में भाजपा को बढ़त दिलाने वाली श्रीलेखा राज्य की पहली महिला पुलिस महानिदेशक रह चुकी हैं। पुलिस सेवा में उनका करियर लंबा रहा है। तीन दशक से अधिक के करियर में उन्होंने कई विभागों में अपनी सेवा दी। सीबीआई में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें रेड श्रीलेखा नाम भी दिया गया था। लगभग 33 साल की सेवा के बाद वह 2020 में रिटायर हो गईं और राजनीति में आ गईं।
2024 में भाजपा में शामिल हुईं
श्रीलेखा अक्टूबर 2024 में भाजपा में शामिल हुईं। जब उनसे भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुई थीं। 65 साल की आर श्रीलेखा एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। वह अपने चैनल पर एक पुलिस अधिकारी के रूप में अपने अनुभवों को शेयर करती हैं। श्रीलेखा सेवानिवृत्ति होने के बाद भी खबरों में बनी रही। साल 2017 में उन्होंने अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेता दिलीप को झूठा फंसाए जाने को लेकर बयान दिया था। जिससे वह सुर्खियों में आ गईं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply