कौन हैं अनुष्का यादव? जिनके भाई के लिए लालू यादव के सबसे करीबी से भिड़ गए थे तेजप्रताप यादव?

Who is Anushka Yadav: रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के एक पोस्ट ने देशभर में सुर्खियां बनाईं। लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के निष्कासितकर दिया। साथ ही परिवार से भी उन्हें अलग कर करने का ऐलान कर दिया। लालू यादव के इस ऐलान के बाद अनुष्का यादव चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। दरअसल, शनिवार को तेजप्रताप यादव ने एक पोस्ट के जरिए अनुष्का यादव नाम की एक लड़की के साथ रिश्तें होने की घोषणा की। उन्होंने फेसबूक पर अनुष्का यादव के साथ अपनी फोटो भी पोस्ट की थी। हालांकि, कुछ ही देर में उस पोस्ट को हटा लिया गया और तेजप्रताप यादव ने अकाउंट हैक करने का दावा किया। लेकिन शनिवार को देर शाम होते-होते तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तैरने लगी। ऐसे में अनुष्का यादव को लेकर सबकी दिलचस्पी बढ़ गई है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर अनुष्का यादव हैं कौन?
कौन हैं अनुष्का यादव?
अलग-अलग माध्यमों से अनुष्का यादव को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक उनका परिवार पटना के लंगरटोली इलाके का रहने वाला है। अनुष्का यादव के पिता का नाम मनोज यादव बताया जा रहा है। साथ ही उनके भाई का नाम आकाश यादव है। ये वही आकाश यादव है जिन्हें राजद प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए तेजप्रताप यादव जगदानंद सिंह से भीड़ गए थे।
जगदानंद से क्यों भीड़ गए थे तेजप्रताप?
दरअसल, जगदानंद सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे और वो लालू यादव के काफी करीबी भी माने जाते हैं। तेजप्रताप यादव ने आकाश यादव को राजद का युवा प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। जिसके बाद जगदानंद सिंह ने आकाश को पद से हटा कर गगन यादव को युवा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी। जगदानंद के इस फैसले के खिलाफ तेजप्रताप ने मोर्चा खोल दिया था। बात इतनी बढ़ गई थी कि तेजप्रताप यादव ने जगदानंद सिंह के खिलाफ कोर्ट तक जाने की बात कह दी थी। उस दौरान तेजप्रताप यादव ने जगदानंद सिंह पर सार्वजनिक रूप से जमकर हमला किया था। जिससे आहत होकर जगदानंद सिंह ने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था। लेकिन लालू यादव के हस्तक्षेप के बाद मामला ठंडा हुआ। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम को तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच वर्चस्व की लड़ाई के तौर पर देखा गया। दरअसल, आकाश यादव को तेजप्रताप ने युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया था तो वहीं, गगन यादव को तेजस्वी समर्थक के रूप में देखा जाता है।
तेजप्रताप ने क्या किया था पोस्ट?
शनिवार को तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव के साथ एक तस्वीर फेसबूक पर पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा, “मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं। हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहे हैं। मैं बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था, पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं... इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल की बात आप सबके बीच रख रहा हूं। आशा करता हूं आप लोग मेरी बातों को समझेंगे।“
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply