393 फीट की ऊंचाई पर लटकी है ये दुकान, चाय पीने के लिए रस्सी से जाते हैं ग्राहक

AJAB-GAJAB: दुनिया में कई अनोखी जगहें हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। लेकिन आज हम आपको जिस अनोखी चीज के बारे में बताने जा रहे है ये दुनिया की सबसे अनोखी चीजों में से एक है। दरअसल दुनिया के एक देश में ऐसी चाय की दुकान है जो जमीन पर नहीं पहाड़ों पर चिपकी हुई है यानी किसी चीज की दुकान या तो जमीन पर होती है या फिर पहाड़ों पर। लेकिन, जिस दुकान की बात हम कर रहे है ये एक पहाड़ पर चिपकी हुई है। इतना ही नहीं इस दुकान पर लोग रस्सों से लटककर चाय पीने आते है। चलिए आपको इस अनोखी चीज के बारे में बताते है।
दुनिया की पहली ऐसी दुकान
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर पहाड़ पर हवा में लटकी एक दुकान की काफी चर्चा हो रही है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह दुनिया की इकौलती दुकान है, जो पहाड़ों पर हवा में लटकी हुई है। दुनिया की यह अनोखी दुकान चीन में स्थित है। यह 393फीट की ऊंचाई पर हवा में लटक रही है। दुकान पर चाय पीने के लिए रस्सी के सहारे चढ़कर जाते हैं और इस एडवेंचर का आनंद उठाते हैं। यह चीन के हुनान प्रांत के शिनिउझाई नेशनल जियोलॉजिकल पार्क में स्थित है। यहां पर एक पहाड़ के किनारे लकड़ी का एक छोटा बक्सा लटका है।
दुकान पर रस्सी के जरिए जाते ग्राहक
बताया जा रहा है कि दुनिया में इस दुकान को सबसे असुविधाजनक सुविधा स्टोर करार दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह उन पर्वतारोहियों को खाने-पीने की चीजें बेचता है, जिन्हें बीच रास्ते में विश्राम की आवश्यकता है। साल 2015 में इस ग्लास-बॉटम ब्रिज में खोला गया था। चीन का यह पहला इतनी ऊंचाई वाला ग्लास ब्रिज है। इसके अलावा सबसे बड़े स्पैन और सबसे ऊंचाई वाला ग्लास ब्रिज भी है।
Leave a Reply