एक बार फिर बढ़ी लोगों की टेंशन, दिल्ली, हरियाणा सहित इन राज्यों में भारी-बारिश और आंधी का अलर्ट
WEATHER UPDATE TODAY:देशभर में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला जारी हो गया है।राजधानी दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में सुबह से ही भारी बारिश देखन को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो औज और कल कई राज्यों में भारी बारिश की संभावान है। बात करें पहाड़ी इलाकों की तो वहां कई हिमाचल प्रदेश में कई बादल फटने की खबरे सामने आ चुकी है साथ ही बादल फटने के बाद दो पुल बह गए और कई स्थानों पर सड़कें टूट गई।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 जुलाई को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होगी। साथ ही आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में भी बुधवार को भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम भारत, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में 29 जुलाई तक भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है।
बारिश के साथ आंधी-बिजली गिरने की संभावना
वहीं उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में आज यानी 26 जुलाई को भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। राज्य में पिछले करीब एक हफ्ते से तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में अगले 36 घंटे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply