Weather Update: दिल्ली सहित इन राज्यों में मिलेगी गर्मी से राहत, बिहार में बारिश का रेड अलर्ट
Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी से लोग परेशान हैं। लेकिन आज दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में आज बादल छाए रहेंगें साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक देश में एक बार फिर मॉनसून की वापसी हो गई है।
इन इलाकों में ऑरेज अलर्ट
देश की कई राज्यों में आज झमाझम बारिश होगी। आईएमडी के मुताबिक आज पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी। इन इलाकों में भारी बारिश के वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनके अलावा केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर बिजली और तेज आंधी के साथ बारिश आने की संभावना है।
बिहार में रेड अलर्ट
इसके साथ ही बिहार में अलग-अलग इलाके में भारी बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर बारिश के साथ बिजली गिरने की उम्मीद है।
नागपुर में बारिश ने मचाई तबाही
बता दें, महाराष्ट्र के नागपुर में बाढ़ की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बाढ़ के कारण लगभग 10 हजार घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं आईएमडी ने नागपुर में ऑरेंज में अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पीड़ितों हर संभव मदद करने की बात कही है और साथ मुआवजा देने का ऐलान किया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply