‘पहले नारा दिया जाता था कि गरीबी हटाओ’ इशारों इशारों में कांग्रेस पर पीएम मोदी ने कसा तंज
Pithoragarh PM Modi: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 4200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन,लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास है कि ये दशक उत्तराखंड का होने वाला है। उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचे और आप लोगों का जीवन आसान हो इसके लिए हमारी सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।
महिला आरक्षण बिल को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में देश ने लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का बहुत बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि दूर पहाड़ों पर जो लोग रहते हैं हमने उनकी भी चिंता की इसलिए सिर्फ 5 वर्ष में देश में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। ये इस बात का उदाहरण है कि भारत अपनी गरीबी मिटा सकता है।
'मोदी कह रहा है कि हम मिलकर गरीबी हटाकर रहेंगे'
पीएम मोदी ने कहा कि पहले नारा दिया जाता था कि गरीबी हटाओ, मोदी कह रहा है कि हम मिलकर गरीबी हटाकर रहेंगे। हम जिम्मेदारी लेते हैं और जी-जान से जुट जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये काम पहले की सरकारों द्वारा भी किया जा सकता था। लेकिन पहले की सरकारों ने इस डर से बॉर्डर एरिया का विकास नहीं किया कि कहीं दुश्मन इसका फायदा उठाकर अंदर ना आ जाए। आज का नया भारत, पहले की सरकारों की इस डरी हुई सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है।
सीमावर्ती गांवों का विकास किया जा रहा है- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हमने सीमावर्ती गांवों को अंतिम नहीं, बल्कि देश के पहले गांव के रूप में विकसित करना शुरू किया है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत, ऐसे ही सीमावर्ती गांवों का विकास किया जा रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply