उत्तर प्रदेशः शामली से ISI एजेंट गिरफ्तार, सेना की ठिकाने की जासूसी करने का आरोप
ISI Agent Arrested:सेंट्रल एजेंसी (IB) और UP एसटीएफ की टीम ने आईएसआई की नापाक इरादों पर पानी फेर दिया है। बता दें कि टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन की मदद से हथियार इकट्ठा करने वाले एक एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान कलीम के रूप में हुई है जो शामली के कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला था। इतना ही नहीं आरोपी कलीम के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है जिसका व्हाट्सएप पाकिस्तान में बैठे आईएसआई ऑपरेटिव दिलशाद उर्फ मिर्जा उर्फ शेख खालिद हाफिज के फोन पर एक्टिवेट मिला।
यूपी से ISIएजेंट गिरफ्तार
दरअसल आरोपी कलीम अपनी रिश्तेदार से मिलने अक्सर पाकिस्तान जाता रहता था। जहां उसकी मुलाकात आईएसआई से जुड़े लोगों से हुई और फिर पैसों के लालच में कलीम ने उनसे हाथ मिला लिया। कलीम भारत के सारी जानकारी उनको साझा करने लगा। साथ ही कलीम से असलहा, गोला बारूद और पैसा देने का वादा किया गया। कलीम के फोन से लाहौर में बैठा ISI का अफसर दिलशाद मिर्जा उर्फ शेख खालिद हाफिज कलीम की चैट भी सामने आई है।
पाकिस्तान में सेना की भेज रहा था सारी जानकारी
बताया जा रहा है कि आईएसआई से जुड़े लोगों ने पैसों का लालच देकर भारत में जेहाद फैलाने के लिए असलहा, गोला बारूद और पैसा देने का वादा किया गया। इसके अलावा आईएसआई ने कलीम को शरीयत कानून लागू करने के लिए लोगों को जोड़ने का टास्क दिया था। वहीं आईएसआई एजेंट कलीम के मोबाइल से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चैट्स में लाहौर में बैठा ISI का अफसर दिलशाद मिर्जा उर्फ शेख खालिद हाफिज कलीम से बात कर रहा है। जहां पाकिस्तानी एजेंसी उत्तर प्रदेश में सेना के ठिकानों की जासूसी, राफेल विमान की जासूसी और जानकारी जुटा रही थी।
कलीम ने ISI अफसर दिलशाद को सेना के ठिकानों की कई तस्वीरें और राफेल विमान से जुड़ी कई खबरें भेजी थीं। इतना ही नहीं घर पर पड़ी पुलिस की रेड भी कलीम ने पाकिस्तान एजेंट को जानकारी दी थी। चैट में ISI एजेंट बता रहा है, 'मेरे घर पर पड़ा पुलिस का छापा'। कलीम से STF और सेंट्रल एजेंसी की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक ISI अफसर दिलशाद मिर्जा से यूपी में कई और लोग जुड़े हुए हैं जल्द गिरफ्तारी होगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply