सरकारी नौकरी करने वालो के लिए बड़ी खुशखबरी, यूपी पुलिस ने निकाली वैकेंसी
up police vacancy: अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपकी पढ़ाई कंप्यूटर या आईटी से जुड़ी हुई है, तो यूपी पुलिस की यह भर्ती आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। यूपी पुलिस में कंप्यूटर ग्रेड A Bharti 2026 के तहत 1300 से ज्यादा पद भरे जा रहे हैं और इसकी आखिरी तारीख अब बहुत करीब आ चुकी है ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें बिना देरी किए आवेदन कर देना चाहिए। अगर आप यूपी पुलिस में कंप्यूटर ग्रेड-A की नौकरी पाना चाहते हैं, तो 15 जनवरी 2026 से पहले आवेदन जरूर कर दें। इस भर्ती के तहत कुल 1352 पद भरे जाएंगे। इनमें जनरल वर्ग के लिए 545 पद, ओबीसी के लिए 364 पद, अनुसूचित जाति के लिए 283 पद, ईडब्ल्यूएसके लिए 134 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 26 पद उपलब्ध हैं।
कंप्यूटर डिग्री अनिवार्य
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर से जुड़ी डिग्री होनी चाहिए। जैसे B.Tech (Computer Science या IT), BCA, B.Sc (Computer Science), MCA या PGDCA करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए। SC, ST, OBC और EWS उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करें आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म भरें, जरुरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें, फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply