Up Monsoon Session Live: मानसून सत्र शुरू होने से पहले सपा का प्रदर्शन, विधानसभा के बाहर सरकार के खिलाफ लगाए नारे
UP Monsoon Session News:हरियाणा से सटा राज्य उत्तर प्रदेश में भी आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। यह मानसून सत्र केवल 5 दिन तक चलेगे और इसमें पक्ष और विपक्ष राज्य में हो रही परेशानों को सामने रखेंगे। साथ ही उनका हाल पर भी बातचीत होगी। दरअसल, रविवार के दिन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें उन्होंने सभी दलों के नेताओं से शांतिपूर्ण सत्र के लिए सहयोग मांगा। इस बैठक में सीएम योगी आदित्यानाथ भी शामिल हुए।
यूपी सरकार बाढ़ के हालात से निपटने पर करेंगा चर्चा
दरअसल बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्र में बाढ़ और सूखे के हालात से निपटने के लिए चर्चा करने का आह्वान किया है। वहीं दूसरी और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव लंबे समय से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था से लेकर लगातार महंगी हो रही सब्जियों के दाम और हाईवे पर छुट्टा पशुओं को लेकर बयान देते नजर आ रहे हैं।
विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए सरकार तैयार
वहीं क्यास लगाए जा रहे है कि इस बार भी विपक्षी दल ने राज्य सरकार को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिजली की समस्या जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। हालांकि सरकार ने बैठक में इन मुद्दों पर जवाब देने की रणनीति बनाई गई है।
बता दें कि इस साल विधानसभा का मानसून सत्र का दूसरा विधानसभा सत्र है। इससे पहले विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होकर के 3 मार्च तक चला था। फिलहाल आज से शुरू होने वाले इस विधानसभा सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कई प्रस्तावों को सदन में मंजूरी दिलाने की तैयारियां कर रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply