जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक और मंत्री समेत कई नेता कांग्रेस में हुए शामिल, आजाद को झटका
Congress : जम्मू कश्मीर में गुलाम नबी आजाद की पार्टी को बड़ा झटका लगा है । जम्मू कश्मीर के पूर्व विधायक और मंत्री सहित कई नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। इन नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
उपराज्यपाल ने चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
बीते दिन यानी रविवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के संबंध में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बड़ा बयान दिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा, ''परिसीमन और मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम खत्म हो गया है।'' इसी के साथ उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव पर निर्णय लेना चुनाव आयोग का विशेषाधिकार है। इस बयान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जम्मू कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव होंगे। केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय राजनीतिक दल लंबे समय से राज्य में चुनाव कराने की मांग करते आ रहे हैं।
2019 से नहीं हुए हैं विधानसभा चुनाव
बताते चलें, 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 को हटा लिया गया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया था. पहले अनुच्छेद 370 के तहत राज्य को विशेष स्वायत्तता मिली हुई थी. इसके हटने के बाद कहा गया था कि समय आने पर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस मिलेगा और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बना रहेगा. तब से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव का इंतजार किया जा रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply