World cup 2023 Fake Website: टिकटों के नाम पर हो रही ठगी, अगर आप भी इस वेबसाइड से बुक करते हैं तो हो जाइए सावधान
World Cup 2023 Fake Website: फर्जी वेबसाइट पर विश्वकप के टिकटों के नाम पर ठगी की जा रही है। भारत और इंग्लैंड मैच के टिकट देने के नाम पर ठगी की जा रही है। 29 अक्टूबर को यूपी के लखनऊ के एकाना स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जाएगा।
आपको बता दें कि iccworldcuptickets.com जेसीपी ने पड़ताल की तो कई बिन्दुओं पर यह वेबसाइट फर्जी निकली। फर्जी वेबसाइट iccworldcuptickets.com पर इसके टिकट के नाम पर झांसा देकर वसूली की जा रही है। वेबसाइट पर दो हजार रुपये से लेकर 18,790 रुपये की दर से टिकटों की बिक्री जारी है।ईमेल एड्रेस व अन्य डाटा जुटाकर टिकटों को बताए पते पर शीघ्र भेजने का आश्वासन देकर पैसे वसूले जा रहे हैं।
आपको बता दें कि विश्वकप के सभी मुकाबलों के टिकट आईसीसी की अधिकृत वेबसाइट बुक माई शो पर ही मिल रहे हैं। बुक माई शो पर भारत इंग्लैंड मैच के टिकट सोल्ड आउट दिखा रहा है ।
बीसीसीआई और आईसीसी को लिखा पत्र
एक गोपनीय शिकायत पर जेसीपी कानून व्यवस्था के अधिकारी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने इस मामले की जांच कराई तो इसका खुलासा हुआ कि ये बेवसाइड फर्जी है। जेसीपी ने इसको लेकर आईसीसी और बीसीसीआई को इस सम्बन्ध में पत्र लिखा है। आईसीसी ने भी इसे फर्जी बताया है। पुलिस का कहना है कि बीसीसीआई से तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply