5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने यूपी को अहम भूमिका-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
India Expo Center: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में यूपी के पहले इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा की इंटरनेशनल ट्रेड शो के माध्यम से उत्तर प्रदेश को अपनी संस्कृति के साथ अपने उत्पादन को दुनिया को दिखाने का अवसर मिला है। यह उत्तर प्रदेश का भले ही पहला ट्रेड शो हो लेकिन जिस तरह से दुनिया प्रदेश के उत्पादों को ओर आकर्षित है वह यह बताने के लिए काफी है कि निकट भविष्य में उत्तर प्रदेश का व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा।
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के इंटरनेशनल ट्रेड शो को संबोधित करते हुए कहा आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए संकल्पित हैं... इस संकल्प को प्राप्त करने के लिए, यूपी को अहम भूमिका निभानी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के इंटरनेशनल ट्रेड शो को संबोधित करते हुए कहा यह नया उत्तर प्रदेश है जहां उद्योग और व्यापार से जुड़े लोग एकत्र हुए हैं। प्रदेश के शिल्पी कारीगर और छोटे उद्योग से जुड़े लोगों को इस ट्रेड शो से काफी फायदा होगा। उत्तर प्रदेश में बहुत कुछ बदला है उत्तर प्रदेश के अर्थव्यवस्था लगातार प्रगति कर रही है देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़े इसके लिए उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का बढ़ाना बहुत आवश्यक है। यूपी ने अपनी अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है।
देश का सबसे बड़ा श्रम बाजार- सीएम योगी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश का सबसे बड़ा श्रम बाजार ही नहीं बल्कि देश के अंदर का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार के रूप में भी उत्तर प्रदेश देश के लिए मौजूद है और उपभोक्ता बाजार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश देश के सबसे श्रम बाजार के रूप में भी आज अपने पोटेंशियल को आगे बढ़ा करके स्केल को स्कील में बदल के नए उत्तर प्रदेश के रूप में अपने आप को प्रस्तुत कर रहा है इंटरनेशनल ट्रेड शो इस उत्तर प्रदेश के उन भावनाओं को प्रतिनिधित्व कर रहा है।
भविष्य में उत्तर प्रदेश का व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा
सीएम योगी ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश का भले ही पहला ट्रेड शो हो लेकिन जिस तरह से दुनिया प्रदेश के उत्पादों को ओर आकर्षित है वह यह बताने के लिए काफी है कि निकट भविष्य में उत्तर प्रदेश का व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा। इसमें 22 से 25 सितंबर तक आम जनता को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। सरकार को उम्मीद है कि मेले में 60 देशों समेत करीब दो से ढाई लाख लोग पहुंचेंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply