टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम ने कसी कमर, 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा पहला टी20
IND vs NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज का अंत हो चुका है और टीम इंडिया को इसमें निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा है। घरेलू मैदान पर सीरीज गंवाने के बाद अब भारतीय टीम के सामने टी20 फॉर्मेट में खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 21 जनवरी से शुरू होने जा रही है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा।
टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की चुनौतियां
टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों को चोट लगी है जिससे टीम को झटका लगा है। युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए हैं। इन दोनों की गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट ने श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को एक बार फिर टी20 स्क्वॉड में शामिल किया है। हालांकि, श्रेयस अय्यर को शुरुआती तीन मैचों के लिए ही टीम में जगह दी गई है। तिलक वर्मा अभी पूरी तरह सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं और उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा रही है।
सभी मैचों की टाइमिंग
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले सभी पांचों टी20 मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होंगे। हर मैच का टॉस 6:30 बजे होगा।
टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला टी20: 21 जनवरी - नागपुर
दूसरा टी20: 23 जनवरी - रायपुर
तीसरा टी20: 25 जनवरी - गुवाहाटी
चौथा टी20: 28 जनवरी - विशाखापत्तनम
पांचवां टी20: 31 जनवरी - तिरुवनंतपुरम
टी20 सीरीज के लिए टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर)
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply