रास्ते को लेकर दो पक्षों में चली तलवारें, दर्जन भर से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल, जानें पूरा मामला

Up News: यूपी के अलीगढ़ में रास्ते को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। इसकी जानकारी जब पुलिस-प्रशासन को दी गई और मौके पर आला अधिकारी पहुंचे। जिसके बाद झगड़े को शांत करवाने की कोशिश की। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
दो पक्षों के बीच चली तलवारें
दरअसल रामबारात पर धार्मिक स्थल को लेकर दो पक्षों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया और बात तलवारों तक पहुंच गई। इस लड़ाई में दोनों पक्षों की और से खुब तलवारें चली। जिससे दो दर्जन लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और माहौल को शांत करवाया। पुलिस ने कई थानों की फोर्स, पीएसी तैनात की। इसका असर बाजारों में देखने को मिला। बाजार सभी बंद किए गए।
रामलीला को लेकर शुरू हुआ विवाद
पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि इस मामले में अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है और ना ही कोई गिरफ्तार किया है। दरअसल ये मामला रामलीला को लेकर शुरू हुआ था। इस मामले में रामलीला कमेटी के कई लोग घायल है। इस पर ग्रामीण ने बताया कि कस्बा चंडौस में रामलीला के अर्न्तगत शाम करीब चार बजे शुरू किया गया। वह राबारात कसेरू अड्डा से गुजर रही थी कि अचानक धार्मिक स्थल से करीब दो दर्जन लोगों ने हमला बोल दिया।
मौके पर पुलिस अफसरों ने मामले को सुलझाया
हमले में सरिया और तलवारों से किया गया। इसके साथ ही पथराव का भी इस्तेमाल किया गया। जिसकी वजह से भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। घटना को लेकर ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं अफसरों ने दोनों पक्ष को समझाया जिसके बाद रामबारात को फिर से शुरू किया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply