IPL: गुजरात के खिलाफ हैदराबाद का होगा 'सन-राइज'? इन प्लेयर्स पर रहेंगी सबकी नजरें
SRH Vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग के सुपर संडे में आज सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच जोरदार भिड़ंत होगी। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो जहां गुजरात की टीम तीसरे पायदान पर काबिज है तो वहीं हैदराबाद की टीम आखिरी पायदान पर है।
हैदराबाद की कोशिश अपने घर में गुजरात को हराकर प्वाइंट्स टेबल में थोड़ा ऊपर जाने की होगी। जहां गुजरात ने इस एडिशन के तीन में से दो मैच जीते हैं तो वहीं हैदराबाद की टीम के खाते में चार मैचों में से सिर्फ एक ही जीत आई है जबकि उसे तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। माना जा रहा है कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है यानी कि यहां जमकर रन बरसेंगे।
हेड टू हेड
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबतक पांच मुकाबले खेले गए हैं जिनमें हैदराबाद मजबूत नजर आई है। जहां हैदराबाद ने तीन मैचों में बाजी मारी तो गुजरात ने सिर्फ एक मैच ही जीता है जबकि दोनों के बीच एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ था।
पिच रिपोर्ट पर एक नजर
पिच रिपोर्ट पर नजर डालें तो यहां कि कंडिशन बैट्समैन को काफी रास आती हैं। इस मैदान पर अब तक इस सीजन में दो धमाकेदार मुकाबलों का आयोजन हुआ है। पहले मैच में मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 286 रनों का विशाल स्कोर बनाया था, इसके जवाब में राजस्थान की टीम भले ही मैच हार गई हो लेकिन उसने भी चेज करते हुए 242 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। वहीं इस मैदा पर दूसरे मुकाबले में हैदराबाद की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से हुई थी जहां SRH ने 190 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे और हद तो तब हो गई जब लखनऊ की टीम ने 16.1 ओवर में ही इसे चेज कर दिया।
बात अगर बॉलिंग की करें तो यहां फास्ट बॉलर्स का दबदबा अबतक दोनों ही खेले मुकाबले में देखने को मिला है। दोनों ही मैचों में सबसे ज्यादा विकेट फास्ट बॉलर्स ने झटके हैं जबकि स्पिनर्स सिर्फ 5 विकेट लेने में ही कारगर साबित हुए हैं। हैदराबाद में खेले गए पिछले मैच में शार्दुल ठाकुर ने 34 रन देकर चार विकेट झटके और वो 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए...इससे साफ होता है कि फास्ट बॉलर्स के लिए ये पिच मददगार है। इस ग्राउंड का हाइस्ट स्कोर 286 रहा है। यहां अबतक खेले गए 79 मुकाबलो में पहले बैटिंग करने वाली टीम को 35 मैचों में जीत मिली है लेकिन यहां चेज करने वाली टीम ने 45 ज्यादा मैच जीते हैं यानी कि ये पिच चेजिंग के लिए काफी मुफीद है। हैदराबाद ने इस ग्राउंड पर खेले पिछले पांच मैचों में से चार में जीत दर्ज की है जो जाहिर तौर पर गुजरात के दिमाग में रहने वाला है कि होम एडवांटेज का लाभ उठाते हुए हैदराबाद की टीम को मात देना गुजरात के लिए आसान नहीं होने वाला है।
हैदराबाद के जिन प्लेयरों पर सबकी नजरें रहेंगी उनमें ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, पैट और मोहम्मद शमी शामिल हैं। जहां ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा SRH को मजबूत और विस्फोटक ओपनिंग दे सकते हैं तो वहीं पैट कमिंस और मोहम्मद शमी टीम को जरूरी ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।
बात अगर गुजरात टाइटंस के प्लेयर की करें तो कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर किसी भी बॉलिंग यूनिट की बखिया उधेड़ने का दमखम रखते हैं। मिडिल ऑर्डर में साई सुदर्शन, शाहरुख खान और राहुल तेवतिया भी पारी को संभाल सकते हैं। बॉलिंग में मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा और इशांत शर्मा भी आज एक्शन में नजर आएंगे जिनके पास एक्सपीरियंस की भरमार है। कुल मिलाकर ये एक हाई वोल्टेज मुकाबला होने वाला है जिसमें रोमांच का तड़का लगना लगभग तय है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply