IPL 2025, DC vs CSK: क्या IPL को अलविदा कहने वाले हैं धोनी? पहली बार मैदान में पहुंचे ‘माही’ के माता-पिता
IPL 2025, DC vs CSK: क्या 5अप्रैल 2025की तारीख भी 15अगस्त 2020की तरह भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यादगार बन जाएगी? पांच साल पहले इसी दिन शाम 7:29बजे महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। अब फैंस को फिर वही डर सता रहा है, क्या धोनी अब आईपीएल को भी अलविदा कहने वाले हैं?
पहली बार स्टेडियम में दिखे धोनी के माता-पिता
आईपीएल 2025के चौथे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जब चेपॉक स्टेडियम में मैच शुरू होने वाला था, तभी एक बड़ी खबर आई।धोनी के माता-पिता पहली बार स्टेडियम में उनका मैच देखने पहुंचे।जियो-हॉटस्टार के प्री-मैच शो में एंकर ने यह बात बताई।खबर फैलते ही फैंस की बेचैनी बढ़ गई। टीवी पर कैमरे ने जब उन्हें दिखाया, तो लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि क्या यह धोनी का आखिरी मैच है?
20साल में पहली बार बेटा खेलते हुए देखा
धोनी ने 2004में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वो अपनी दमदार बैटिंग और शांत नेतृत्व के लिए मशहूर हुए। 2007में भारत को टी20वर्ल्ड कप और 2011में वनडे वर्ल्ड कप जिताया। इतनी बड़ी उपलब्धियों के बाद भी उनके माता-पिता पान सिंह और देवकी देवी कभी भी स्टेडियम में उनका मैच देखने नहीं आए थे। यह पहली बार है जब वे स्टेडियम में मौजूद रहे।
चेन्नई के फैंस से मिला सबसे ज्यादा प्यार
धोनी को आईपीएल में सबसे ज्यादा प्यार चेन्नई के फैंस से मिला। 2008में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने के बाद उन्होंने टीम को 5बार चैंपियन बनाया। उन्होंने हमेशा चेन्नई को अपना दूसरा घर माना। लेकिन अब जब उनके माता-पिता मैदान पर आए हैं, तो फैंस को लग रहा है कि शायद यह उनका आखिरी मैच हो।
क्या यह धोनी का अंतिम पड़ाव है?
धोनी अब भी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। संन्यास के बाद भी उनके कई रिकॉर्ड लंबे समय तक कायम रह सकते हैं। लेकिन माता-पिता की मौजूदगी ने एक बड़ा संकेत दे दिया है। क्या फैंस अपने थाला को आखिरी बार खेलते देख रहे हैं?अब सबकी नजर एक ही सवाल पर है क्या धोनी वाकई अलविदा कहने जा रहे हैं या यह बस एक संयोग है?
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply