Rajasthan elections 2023: राहुल गांधी ने बताया कौन हैं भारत माता, कहा- सभी की जय करते हैं।
Rahul Gandhi in Dholpur: राजस्थान के धौलपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सब 'भारत माता की जय' करते हैं, लेकिन ये 'भारत माता' हैं कौन? 'भारत माता' देश की जनता है। उन्होंने कहा कि जब हम 'भारत माता की जय' करते हैं तो हम देश की जनता, आपके माता-पिता, उनके माता-पिता यानी सभी की जय करते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि सवाल ये है कि आज इस देश में धन को कैसे बांटा जा रहा है, यह किसके हाथ में जा रहा है?क्या सचमुच में हिन्दुस्तान का धन भारत माता की जनता के हाथ में जा रहा है। या फिर भारत माता का धन चुने हुए लोगों के हाथ में जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले हिंदुस्तान की सरकार देश के युवाओं को कहती थी- अगर आपने देश की रक्षा की तो हम सारा जीवन आपकी और आपके परिवार की रक्षा करेंगे। लेकिन अब मोदी जी अग्निवीर लेकर आए हैं, जिसमें युवाओं को सिर्फ 4 साल के लिए नौकरी दी जाएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि PM मोदी ने सेना की रक्षा में इस्तेमाल होने वाला सारा पैसा अडानी को दे दिया है।
PM मोदी ध्यान भटकाते हैं- राहुल गांधी
अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि जब जेबकतरे किसी की जेब काटना चाहते हैं, तो सबसे पहले वो ध्यान भटकाते हैं। एक जेबकतरा सामने से आकर ध्यान भटकाता है, दूसरा पीछे से जेब काट देता है और तीसरा जरूरत पड़ने पर डराता-धमकाता है। इसी तरह, PM मोदी ध्यान भटकाते हैं, अडानी जेब काटते हैं और अमित शाह लाठी चलाते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply