Vladimir Putin India Visit: हमारे द्विपक्षीय संबंधों के विकास को एक मज़बूत सहयोग देगी- राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
Vladimir Putin India Visit: राजधानी दिल्ली में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उनके सम्मान में आयोजित भोज में औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "आज का ये अवसर हमारे लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि हम भारत-रूस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत-रूस पार्टनरशिप शांति, स्थिरता और परस्पर सामाजिक-आर्थिक एवं टेक्नोलॉजिकल तरक्की के साझा संकल्प पर आधारित है। साल 2025 हमारे कई तरह के रिश्तों के लिए बहुत सफल साल रहा है। 23वें भारत-रूस एनुअल समिट के लिए जारी जॉइंट स्टेटमेंट हमारे खास संबंधों को व्यक्त करता है और भविष्य में हमारे द्विपक्षीय सहभागिता के गहन होने की दिशा में व्यापक रूपरेखा व्यक्त करता है।
हमारे हितों पर आपसी ध्यान देने के सिद्धांतों के आधार पर बढ़ रही है- राष्ट्रपति पुतिन
राष्ट्रपति भवन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में आयोजित भोज के दौरान, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, "15 साल पहले हमने एक महत्वपूर्ण घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे, जिसने हमारे रिश्तों को एक नए स्तर, विशेष रूप से विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पर पहुंचाया। यह साझेदारी बराबरी, सम्मान और हमारे हितों पर आपसी ध्यान देने के सिद्धांतों के आधार पर बढ़ रही है। यह और भी मज़बूत हो रही है।
हमारे द्विपक्षीय संबंधों के विकास को एक मज़बूत सहयोग देगी- पुतिन
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कहा कि कल और आज हमारे भारतीय दोस्तों के साथ हमारी बातचीत सच में खुली और रचनात्मक थी। हमने जो घोषणा अपनाई है, उसमें राजनीति, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और व्यापार, ऊर्जा, शिक्षा और दूसरे क्षेत्रों सहित अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग की एक बड़ी रेंज शामिल है। मुझे यकीन है कि यह घोषणा, दूसरे दस्तावेजों के साथ, हमारे द्विपक्षीय संबंधों के विकास को एक मज़बूत सहयोग देगी।"
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply