Parliament Security Breach: नीमराना में छठे आरोपी को पकड़ने पहुंची स्पेशल सेल की टीम, पुलिस देख हुआ फरार
Parliament Security Breach: बुधवार को संसद में बड़ी सुरक्षा चूक हुई थी जहां 2 लोग दर्शक दीर्घा से मेन फ्लोर में कूद गई थे। इस मामले में कुछ 6 लोग शामिल थे जिसमें से पांच आरोपियों को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था वहीं छठवां आरोपी फरार चल रहा था। फरार चल रहे आरोपी की पहचान ललित झा के रूप में हुई है। आरोपी का लोकेशन राजस्थान के नीमराना में मिला। वहीं जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम नीमराना के गंडाला गांव पहुंची तो पुलिस को आते हुए देख ललित वहां से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की दो टीमें ललित की तलाश में जुटी हुई हैं।
लगाया गया यूएपीए
गौरतलब है कि संसद सुरक्षा में सेंधमारी करने के लिए आरोपियों के ऊपर गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम( यूएपीए) लगाया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है इसके साथ ही इस पूछताछ में कई अहम सुराग भी मिले हैं। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि सभी आरोपी सोशल मीडिया पेज 'भगत सिंह फैन क्लब'पर मिले थे। वहीं सभी आरोपियों की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले कर्नाटक के मैसूर में हुई थी। फिर नौ महीने बाद आरोपी एक बार फिर मिले और संसद में घुसपैठ का पूरा प्लान बनाया।
संसद भवन की पूरी रेकी की
मार्च में बजट सत्र में बेंगलुरू से एक आरोपी मनोरंजन आया और विजिटर पास लेकर संसद भवन की पूरी रेकी की। रेकी के वक्त मनोरंजन को ये पता चला की कहां जूते की जांच ठीक से नहीं होती है। 10 दिसंबर को एक-एक कर सभी आरोपी अपने-अपने राज्य से दिल्ली पहुंचे। सभी लोग 10 तारीख की रात में गुरुग्राम में विक्की के घर पहुंचे थे। दोपहर 12 बजे दोनों आरोपी संसद भवन के अंदर घुसे। छठा आरोपी ललित झा बाहर हंगामे का वीडियो बना रहा था। जब मामला बढ़ता गया तो आरोपी सभी के फोन लेकर भाग गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply