स्पेशल कोर्ट में लॉरेंस बिश्नोई की अर्जी, कहा -मुझे गैंगस्टर या आतंकी ना कहा जाए
Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई को हर कोई जानता है। हालांकि उनको लोग गैंगस्टर के नाम से ज्यादा लोग पहचानते है। इसी कड़ी में बिश्नोई ने कोर्ट में एक अर्जी डाली है। जिसमें उसने कहा कि लोग उसे आतंकी और गैंगस्टर से ना बुलाए। अब ये मामला क्या है चलिए आपको बताते है।
बिश्नोई ने कोर्ट में डाली अर्जी
दरअसल कुछ दिनों से कनाडा और भारत के रिश्तों में खटास देखने को मिल रही है। हालांकि इस खटास का कारण निज्जर है। जिसकी हत्या भारत में हुई। इस बीच कनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या हुई थी जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के फेसबुक अकाउंट पर ली गई थी। जिसके बाद बिश्नोई को लोग आतंकी और गैंगस्टर के नाम से पोस्ट करने लगे। जिसको लेकर बिश्नोई के वकील ने कोर्ट मे अर्जी डाली है। उनका कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई के नाम के डेढ़ सौ से ज्यादा फेसबुक अकाउंट हैं अब तो 800 रुपये में अकाउंट वेरीफाइड हो जाता है, जो व्यक्ति जेल में बंद है, वह किसी की कैसे हत्या कर सकता है।
‘मुझे आतंकी और गैंगस्टर ना बुलाए’
उन्होंने आगे कहा कि यह सभी क्लेम गलत हैं और अगर जेल में लॉरेंस को कोई अन्य सुविधा दी जा रही है तो उसके बारे में पुलिस प्रशासन को आधिकारिक बयान देना चाहिए. अगर यह बात सही है तो ऐसे अधिकारी को सस्पेंड करना चाहिए। गौरतलब है कि भारत से फरार गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा की कनाडा में हत्या की गई थी। हमलावरों ने सुक्खा के घर में घुसकर उसके सिर में 9 गोलियां मारीं। इस हत्या की जिम्मेदारी तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फेसबुक पेज ने ली थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply