‘मेरी कोई इच्छा...’,I.N.D.I.A. की अगली बैठक में संयोजक की भूमिका पर नीतीश कुमार का बड़ा बयान
Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव में बीजेपी को चुनौती देने के लिए गठित 26 दलों का विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक 31 अगस्त को मुंबई में होनी है। इस बैठक से पहले 'संयोजक की भूमिका स्वीकार करेंगे' के सवाल पर नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। बयान देते हुए कहा, कि मैं कुछ भी नहीं बनना चाहता, ये बात मैं आपको बार-बार कहता आया हूं। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं।
I.N.D.I.A की रणनीति परहोगी चर्चा
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम मुंबई में आगामी बैठक के दौरान अगले साल होने वाले आम चुनाव को लेकर I.N.D.I.A की रणनीति पर चर्चा करेंगे। सीट-बंटवारे जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और कई अन्य एजेंडों को अंतिम रूप दिया जाएगा। कुछ और राजनीतिक दल हमारे गठबंधन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मैं 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एकजुट करना चाहता हूं। मैं इस दिशा में काम कर रहा हूं। मुझे अपने लिए कोई इच्छा नहीं है। दरअसल, कुछ दिन पहले लालू यादव ने कहा था कि I.N.D.I.A के कई संयोजक हो सकते हैं। जबकि नीतीश कुमार खुद को इसका प्रबल दावेदार समझते हैं। हालांकि कभी भी उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसे स्वीकार नहीं किया है। जब भी उनसे पूछा जाता है तो एक ही बात कहते हैं कि मेरी कोई इच्छा नहीं है।
मुंबई में होगी अगली बैठक
गौरतलब है कि I.N.DI.A. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए पूरी रणनीति बना रही है। जिसको लेकर विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी उसके बाद दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई और अब अगली बैठक एक सितंबर को मुंबई में आयोजित है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply