वैज्ञानिकों की अनोखी खोज.... एक और पृथ्वी का हो रहा जन्म, क्या मुमकिन होगा इस ग्रह पर जीवन?
New Planet Discovery: वैज्ञानिकों की एक अनोखी खोज सामने आई है। उन्हें तारों के पास पृथ्वी जैसा ही एक ग्रह मिला है, जहां इंसानों का जीवन संभव हो सकता है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) का इस्तेमाल करते हुए, वैज्ञानिकों ने एक विशाल बाह्य ग्रह का पता लगाया है। यह ग्रह हमारे सूर्य के सबसे पास सूर्य जैसे तारे, अल्फा सेंटॉरी A के चारों ओर घूम रहा है। यह ग्रह अल्फा सेंटॉरी त्रि-तारा प्रणाली में स्थित है, जिसे अभी अस्थाई रूप से अल्फा सेंटॉरी Ab नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस ग्रह की सतह पर पानी मौजूद होने की भी संभावना है। कहा जा रहा है कि अगर इसकी पुष्टि हो जाती है, तो यह पहली बार होगा जब हमारे सबसे पास सूर्य जैसे पड़ोसी ग्रह के आसपास ऐसे संभावित रूप से रहने योग्य ग्रह की पहचान की गई हो।
जीवन होगा और भी आसान
वैज्ञानिकों का कहना है कि अल्फा सेंटॉरी AB का गोल्डीलॉक्स जोन में होना इसे पृथ्वी से अलग जीवन की खोज में एक प्रमुख लक्ष्य बना सकता है, जहां लोगों का जीवन संभव होगा। साथ ही ये खोज JWST की उन दूरस्थ ग्रहों को खोजने और उनका अध्ययन करने की अभूतपूर्व क्षमताओं को भी दर्शाती है, जो कभी एस्ट्रोनॉमर के लिए असंभव थे।
खगोल वैज्ञानिक ने कही ये बात
वहीं, कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के खगोल वैज्ञानिक अनिकेत सांघी ने इसे लेकर कहा कि हमने देखा कि सिमुलेशन में कभी-कभी ग्रह तारे के बहुत पास चला जाता था और फरवरी और अप्रैल में वेब को दिखाई नहीं देता। सांघी आगे बताते हैं कि अगर इस ग्रह की पुष्टि हो जाती है, तो अल्फा सेंटॉरी A की वेब इमेज में दिख रहा संभावित ग्रह, ग्रहों की बाहरी तस्वीरों के अध्ययन की कोशिश में एक नया मील का पत्थर साबित हो सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि अब तक देखे गए सभी ग्रहों में से ये ग्रह अपने तारे के सबसे पास होगा। वह कहते हैं कि ये ग्रह तापमान और आयु के मामले में हमारे सौरमंडल के विशाल ग्रहों के सबसे पास है और पृथ्वी के सबसे नजदीक है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply