J&K के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में ली आखिरी सांस
Satyapal Malik Passed Away: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार 05 अगस्त को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वह लंबे समय से बीमार थे। उनका इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में चल रहा था, जहां आज उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निजी सचिव केएस राणा ने उनके निधन की पुष्टि की। इसी के साथ इस खबर ने देश भर में शोक की लहर दौड़ा दी है।
लंबे समय थे बीमार
जानकारी के मुताबिक, सत्यपाल मलिक को 11 मई 2025 को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण दिल्ली के RML अस्पताल में भर्ती किया गया था। शुरूआत में मूत्राशय में संक्रमण (यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन) का बाच सामने आई। जिस वजह से बाद में ये संक्रमण उनकी किडनी तक पहुंच गया। उनके निजी सचिव केएस राणा ने बताया कि मलिक की दोनों किडनियां पूरी तरह काम करना बंद कर चुकी थीं और वे डायलिसिस पर थे। मई 2025 में उनकी स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें ICU में भर्ती करना पड़ा।
सत्यपाल मलिक का परिचय
सत्यपाल मलिक का जन्म 24 जुलाई 1946 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के हिसावदा गांव में एक जाट परिवार में हुआ था। उन्होंने मेरठ विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक (B.Sc.) और कानून (LLB) की डिग्री हासिल की। अपने छात्र जीवन में ही उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 1968-69 में मेरठ विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए।
सत्यपाल मलिक का राजनीतिक सफर
बता दें, मलिक का राजनीतिक सफर साल 1974 में शुरू हुआ, जब वे बागपत से उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने 1980 से 1989 तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद के रूप में सेवा की और 1989-91 में जनता दल के टिकट पर अलीगढ़ से लोकसभा सांसद रहे। मलिक ने चार राज्यों बिहार, जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। इसके अलावा वे जम्मू-कश्मीर के अंतिम राज्यपाल थे, जिन्होंने अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक यह जिम्मेदारी संभाली। इसी दौरान 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply