Haryana News: रोहतक पुलिस की बड़ी कामयाबी, भाऊ गैंग का शूटर मोहन गिरफ्तार; दोनों पैरों में लगी गोली
Rohtak Police Encounter:हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला इलाके में गुरुवार 12 फरवरी के तड़के पुलिस और कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के एक शूटर मोहन उर्फ मोनू के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बदमाश उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का निवासी है।
कहां-कैसे हुई मुठभेड़?
बताया जा रहा है कि रोहतक पुलिस की सीआईए प्रथम टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि भाऊ गैंग का यह शूटर मेरठ रोड पर सांपला के पास छिपा हुआ है। टीम ने इलाके की घेराबंदी की और बदमाश को घेरने की कोशिश की। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, मोहन ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें मोहन के दोनों पैरों में गोली लग गई। लगभग छह राउंड फायरिंग के बाद बदमाश ने हथियार डाल दिया और उसे काबू कर लिया गया।
बता दें, रोहतक पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी गैंग के खिलाफ चल रही बड़ी कार्रवाई का हिस्सा है। घायल मोहन को तुरंत रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी निकाली जाएगी।
बदमाश का बैकग्राउंड
मोहन हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग का सक्रिय शूटर बताया जा रहा है, जो हाल के सालों में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। भाऊ गैंग हरियाणा-दिल्ली-NCR क्षेत्र में हत्या, लूट, एक्सटॉर्शन और अन्य संगठित अपराधों के लिए कुख्यात है। मोहन पर विभिन्न मामलों में केस दर्ज हैं और वह गैंग के लिए हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाला प्रमुख सदस्य माना जाता है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद किए हैं।
Leave a Reply