भीषण बारिश के बाद थम गई मुंबई की रफ्तार! कई इलाकों में भारी जलजमाव, BMC ने जारी की चेतावनी
Heavy Rain In Mumbai: भारत के कोस्टल क्षेत्रों में तय समय से 12 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी है। केरल के बाद रविवार को देर शाम मानसून का असर मुबंई में देखने को मिला। मुंबई में भारी बारिश के कारण कई इलाके तालाब में तब्दील हो गए। गाड़ियां पानी में डूबी नजर आई। इस बीच IMD ने लोगों को खराब मौसम में बिना जरूरत घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। साथ ही IMD की मानें तो आने वाले दिनों में मुंबई में जमकर बारिश होने संभावना है, जब मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग ने मुबंई और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी की है। हालांकि, इस भीषण बारिश के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिकाके इंतजाम का भी पोल खुल गया।
जनजीवन अस्त-व्यस्त
पिछले कुछ घंटों की बारिश में ही भारत की आर्थिक राजधानी को ठप कर दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में जब मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा, तब जनजीवन अस्त-व्यस्त होना तय माना जा रहा है। ऐतिहात के तौर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका और MHADA ने शहर के उन 96 इमारतों को चिन्हित किया गया है, जो जर्जर स्थिति में हैं। साथ ही इनमें रहने वाले 3100 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का निर्देश दिया गया है। BMC ने जलभराव की समस्या को देखते हुए अब युद्धस्तर पर नालों की सफाई, पंपिंग स्टेशनों की मरम्मत करने की तैयारियां शुरु कर दी है। जिससे आम लोगों को कम से कम जलभराव का सामना करना पड़े।
फ्लाइट और ट्रेनें पर असर
मुंबई में हुई भारी बारिश का असर ट्रेनों और फ्लाइट पर भी पड़ी है। दोनों ही साधनों की रफ्तार धीमी हो गई। सभी तरह की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए BMC ने वॉर रूम स्थापित किया है। साथ ही लोकल ट्रेन और बस सेवा को बिना किसी रूकावट के चलाने को लेकर भी तैयारी की जा रही है। साथ ही स्थानीय प्रशासन ने स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों की इमारतों का निरिक्षण शुरु कर दिया है। कहीं अगर मरम्मत की जरूरत है तो उसे तत्काल शुरु करने का निर्देश दिया गया है, जिससे किसी भी अनहोनी से बचा जाए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply