12 सालों का लंबा इंतजार खत्म, नवी मुंबई मेट्रो की आज से शुरूआत, जानें किराया और स्टेशन
Mumbai Metro: लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों को आखिरकार नवी मुंबई मेट्रो शुरू कर दी है। आज बिना औपचारिक उद्घाटन कर दिया है। वहीं यह पहले चरण में बेलापुर से पेंधर तक मेट्रो दौड़ने वाली है। इसके लिए सिडको की तरफ से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। हालांकि इसका फैसला सीएम एकनाथ शिंदे ने लिया है। उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के इसे शुरू कर दिया जाए।
मुंबई में शुरू हुई नवी मुंबई मेट्रो
इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिंदे और सिडको एमडी अनिल डिग्गीकर के बीच बैठक हुई थी, जिसमें निर्णय लिया गया कि रूट-1पर बेलापुर से पेंधर तक मेट्रो शुरू की जाए। 12साल बाद नवी मुंबई के लोगों का मेट्रो का सपना पूरा होगा। सिडको की तरफ से पहला चरण शुरू हो रहा है।
12 साल बाद पूरा हुआ सपना
बता दें कि मेट्रो सेवा हर 15मिनट में उपलब्ध होगी। आज यानी 17नवंबर को बेलापुर से पेंधर के बीच पहली मेट्रो दोपहर 3बजे शुरू होगी, जबकि 18नवंबर से पहली मेट्रो सुबह 6बजे छूटेगी। आखिरी मेट्रो रात 10बजे तक उपलब्ध रहेगी।
मेट्रो का तय किराया
- 2 किमी तक-10रुपये
- 4 किमी तक-15रुपये
- 10 किमी से आगे-40रुपये
स्टेशन
नवी मुंबई मेट्रो के स्टेशन में बेलापुर, सेक्टर-7 बेलापुर, साइंस पार्क, उत्सव चौक, सेक्टर-11 खारघर, सेक्टर-14 खारघर, सेंट्रल पार्क, पेथापाडा, सेक्टर-34 खारघर, पंचनद और पेंधर टर्मिनल शामिल है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply