मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत लाया जाएगा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी प्रत्यर्पण की मंजूरी
America SC Approves Tahawwur Rana Extradition: मुंबई हमले (26/11) के आरोपी तहव्वुर राणा को जल्द ही भारत लाया जाएगा। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि के तहत मुंबई हमले के आरोपी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। बता दें, साल 2009 में तहव्वुर राणा को FBI ने गिरफ्तार किया था।
इसके बाद 13 नवंबर 2024 को तहव्वुर राणा ने प्रत्यर्पण के फैसले के खिलाफ अपील की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 21 जनवरी को खारिज कर दिया था।
भारत आएगा मुंबई हमले का मास्टरमाइंड
दरअसल, मुंबई में हुए 26/11 हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्णण का रास्ता साफ हो गया है। यह आदेश अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया। बता दें, तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है और 26/11 हमले का मास्टरमाइंड है।
इसी कड़ी में भारत लंबे समय से अमेरिका से यह मांग करता रहा है कि राणा को भारत को सौंपा जाए। पीएम नरेंद्र मोदी के शासनकाल में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कई मौकों पर जो बाइडेन प्रशासन से राणा को भारत को सौंपने की मांग की थी।
अमेरिकी कोर्ट ने सुनाया फैसला
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार 21 जनवरी को अमेरिका में राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। अमेरिकी की कमान संभालते हुए ट्रंप ने कई बड़े फैसले भी किए है। वहीं, भारत के कूटनीतिक प्रयासों के बीच अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत को सौंपने का फैसला लिया है।
बता दें, साल 2008 में हुए मुंबई हमलों में 166 से ज्यादा निर्दोष लोग मारे गए थे। करीब 60 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान से बोट पर सवार होकर मुंबई में आए इन आतंकियों को मार गिराया गया था। नवंबर 2024 में तहव्वुर राणा अमेरिका में चली अदालती कार्रवाई को काफी हद तक हार गया था। इसके बाद राणा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। लेकिन अब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भी यह साफ कर दिया कि तहव्वुर राणा को भारत को सौंपा जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply