राजपूत और गुर्जर समाज के लोगों के बीच चल रहे विवाद पर मूलचंद शर्मा का बडा बयान, जानें क्या कुछ कहा
चंडीगढ़: हरियाणा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जिन परिवारों की आय 1 लाख 80 हजार से कम है उन्हें फ्री में विश्वविद्यालय में शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्चा सरकार देगी। बच्चों को योग्यता के हिसाब से एडमिशन दिया जाएगा।
मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार चाहती है कि गरीब को भी शिक्षा मिले। अभी इस बात पर विचार चल रहा है कि बच्चों को प्राइवेट कॉलेजों में भी एडमिशन दिया जाएगा या नहीं। असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती को लेकर मूलचंद शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति को 2025 तक लागू करेंगे। हम एचकेआरएन के माध्यम से भी भर्तियां पूरी कर सकते है और जल्द ही इन भर्तियों को पूरा किया जाएगा।
अभय चौटाला द्वारा सीएम को लिखे गए पत्र को लेकर मूलचंद शर्मा ने कहा कि बाढ़ के बाद किसान,मजदूर, कर्मचारी सभी पीड़ित है। जहां फसल खराब हुई है। उसकी गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिया जाएगा। लोग सरकार पर भरोसा रखे, सरकार उनके हित में ही काम करेगी। किसानों की मांग को लेकर कहा कि धरना प्रदर्शन हर किसी का अधिकार है। लोगों के हित में जो होगा सरकार वहीं काम करेगी। आज तक के इतिहास में बीजेपी ने सबसे ज्यादा मुआवजा दिया है
गोपाल कांडा को मिली क्लीन चिट को लेकर मूलचंद शर्मा ने कहा कि न्यायपालिका के फैसले का हम स्वागत करते है। राजपूत और गुर्जर समाज के लोगों के बीच चल रहे विवाद को लेकर कहा कि हमारे इलाके में सभी समाज के लोग है और उनके बीच ऐसा कोई विवाद नहीं है। सामाजिक लोग किसी एक समाज के नहीं होते वो सभी को एक साथ लेकर चलते है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply