'कम कपड़े पहनकर रील बनाई...' अनिरुद्धाचार्य-प्रेमानंद महाराज के बाद साध्वी ऋतंभरा ने लड़कियों पर दिया बयान
Sadhvi Ritambhara On Girls: लड़कियों और महिलाओं को लेकर धर्मगुरुओं के बयानों का सिलसिला जारी है। पहले कथावचक अनिरुद्धाचार्या और प्रेमानंद महाराज ने लड़कियों को लेकर बयान दिया था। अब साध्वी ऋतंभरा ने भी लड़कियों को लेकर बयान दिया है। उनका ये बयान अब तूल पकड़ता जा रहा है।
साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि इन दिनों लड़कियां नंगी होकर पैसे कमा रही है। उन्होंने कहा कि गंदे ठुमके लगाकर पैसे कमाए जा रहे हैं। अपने प्रवचन में दीदी के नाम से मशहूर साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि हिन्दू लड़कियों को देखकर शर्म आती है। उनके पति और पिता भी पैसों की वजह से उन्हें कुछ नहीं कहते हैं। उनके घर में गंदी कमाई आती है। तो पितृलोक में तड़पने लगते हैं।
साध्वी ऋतंभरा का महिलाओं का नसीहत
साध्वी ऋतंभरा ने आजकल के रील के चलन पर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए अपने एक कथा में बोल रही थीं। उन्होंने उन लड़कियों और महिलाओं पर निशाना साधा जो रील्स बनाती हैं. उन लड़कियों पर साध्वी ने कहा कि रील के लिए ठुमके,गंदे गाने और यहां तक की कम कपड़े पहनकर रील बनाई जा रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि मर्यादित जीवन जीना चाहिए। महिलाओं पर दिया ये बयान यूं तो मार्च महीने का है लेकिन अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद जी महाराज के बयानों से उपजे विवाद की वजह से अचानक चार महीने पहले का ये बयान ट्रेंड होने लगा है।
पहले के बयान पर हुआ बवाल
साध्वी ऋतंभरा से पहले लड़कियों पर कथावचक अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद जी महाराज का बयान आया था। दोनों ने लिव-इन रिलेशनशिप को ग़लत करार देते हुए लड़कियों के चरित्र पर सवाल उठाए थे। इनका कहना है कि आजकल लड़कियां शादी से पहले ही संबंध बना लेती हैं, जिससे वो पवित्र नहीं रह जातीं। उन्होंने कहा था कि जो लड़की शादी से पहले संबंध में रहेगी वो अपने पति या ससुराल के लिए ईमानदार कैसे हो सकती है।
Leave a Reply