रोजाना लिपस्टिक का इस्तेमाल सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, इन जानलेवा बीमारियोंको देता है जन्म
Harmful Side Effects of Lipstick: लिपस्टिक के बारे में कहा जाता है कि लिपस्टिक महिलाओं की सच्ची दोस्त होती हैं। ज्यादातक महिलाओं को लिपस्टिक लगाने की आदत होती है। बिना लिपस्टिक के वो घर से बाहर नहीं निकलतीष लिपस्टिक महिलाओं के लुक को पूरा करता है। लेकिन लिपस्टिक का ज्यादा उपयोग सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसमें एक ऐसा रसायन होता है जो कैंसर होने के खतरे को बढ़ाता है।
लिपस्टिक का ज्यादा प्रयोग गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देता है। दरअसल, लिपस्टिक में बिस्मथ ऑक्सीक्लोराइड नामक एक रसायन परिरक्षक का काम करता है इसमें कार्सिनोजेनिक नामक सामग्री होती हैजिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही ज्यादातर लिपस्टिक में लेडपाया जाता है। ये शरीर में उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी समस्याएं पैदा करता हैं।
पैदा करता है कई तरीके की समस्याएं
हृदय रोग और कैंसर के साथ साथ लिपस्टिक का ज्यादा प्रयोग किडनी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। लिपस्टिक में कैडमियम इंग्रीडिएंट का प्रयोग होता है। ऐसे में रोज लिपस्टिक लगाने से किडनी फेल होने की संभावना बड़ जाती है। इसके साथ ही लिपस्टिक बनाने में कुछ जहरीले इंग्रेडियंट का इस्तेमाल किया जाता है। इनकी वजह से होंठों के आसपास के एरिया में खुजली की समस्या या और भी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। वहीं लिपस्टिक के ज्यादा समय तक टिके रहने के लिए उनमें डाले गएं केमिकल से खांसी, आखों में जलन, गले में घरघराहट और अन्य प्रकार की एलर्जी की समस्या हो सकती है।
लिपस्टिक के किसी भी दुष्प्रभाव से बचने के लिए इन सुझावों का पालन करना चाहिए
- लिपस्टिक से पैदा होने वाले रंग से छुटकारा पाने के लिए अपने होठों पर चीनी और शहद मलें।
- केवल प्रतिष्ठित निर्माताओं से ही लिपस्टिक खरीदें और सुनिश्चित करें कि आप जानते हैं कि इसमें क्या है।
- पेट्रोलियम जेली का उपयोग आधार के रूप में किया जाता है क्योंकि यह लिपस्टिक के नकारात्मक प्रभावों को कम कर सकती है।
- गर्भवती होने पर लिपस्टिक से दूर रहें। इनका सेवन करने पर संभावित रूप से गर्भपात हो सकता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply