विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप में पहुंचे कृष्ण पाल गुर्जर, बोले- मुख्य मकसद हर व्यक्ति तक योजना पहुंचा
Haryana news: विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर आज एनआईटी फरीदाबाद-86 विधानसभा मैं कैंप लगाया गया। जहां केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर पहुंचे और विभिन्न विभागों की लगाई गई स्थलों का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने 2047 तक विकसित भारत बनाने को लेकर शपथ भी दिलाई और लाभार्थियों को गैस कनेक्शन भी अपने हाथों से वितरित किए। भारी संख्या में पहुंचे लोगों को उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि हर अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिले इस इसी उद्देश्य के चलते पूरे देश में इस संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
“मुख्य मकसद हर व्यक्ति तक योजना पहुंचा”
कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहां की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के आदिवासी क्षेत्र से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य मकसद अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है जिसके तहत देश भर में जहां-जहां यात्रा पहुंच रही है वहां विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर लोगों को उपलब्ध करवाया जा रहा है l उन्होंने कहा कि मोदी जी 2047 तक विकसित भारत का सपना लेकर चले हैं इसलिए हर गरीब को सशक्त बनाना सरकार का उद्देश्य है जिसको लेकर सरकार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के तहत देश के करोड़ों लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है l
लोगों को बांटे गैस सिलेंडर-लाभार्थी कविता
कैंप में उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने पहुंची लाभार्थी कविता ने बताया कि उसका फॉर्म यहां जमा हो गया है और बताया गया है कि लगभग एक हफ्ते के अंदर उन्हें नया कनेक्शन मिल जाएगाl उन्होंने धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार घर-घर तक पहुंच कर लाभ उपलब्ध करवा रही है जबकि पहले वह स्टॉप और इंडक्शन कुकर पर खाना बनाते थे जिसके चलते बिजली का बिल भी ज्यादा आता था लेकिन अब गैस कनेक्शन मिलने से उनकी सारी परेशानियां दूर हो गई हैं। वही रजनी नाम की महिला ने मौके पर गैस कनेक्शन मिलने पर आभार व्यक्त किया और खुशी जताई। अन्य लाभार्थी महिलाओं ने कहा कि उनके फार्म जमा हो गए हैं और अब उन्हें जल्दी ही बताया जा रहा है की योजनाओ का लाभ मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के हित में बहुत ही अच्छा काम कर रही है और यहां बिना किसी परेशानी के सभी के काम हो रहे हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply