Karnataka: कर्नाटक के हासन में हसनंबा मंदिर में भगदड़, बिजली का तार टूटने से लगा कुछ लोगों को करंट
Stampede Breaks Out At Hasanamba Temple:एक दुखद घटना में, शुक्रवार को कर्नाटक के हसन जिले के हसनंबा मंदिर में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब बिजली का तार टूटने से कुछ लोगों को कथित तौर पर करंट का झटका लगा। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
इस घटना के संबंध में हसन एसपी मोहम्मद सुजीता ने बताया कि दोपहर करीब 1.30 बजे पास में टूटे तार के कारण करंट का झटका लगा। लोग डर गये और भागने लगे। घटना के बाद से केईबी और हेस्कॉम के अधिकारी यहां मौजूद हैं। वे जांच कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि तीन लोगों को अस्पताल भेजा गया, कुछ अन्य लोगों को भी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने साफ किया है कि ये सभी खतरे से बाहर हैं। दर्शन के लिए समय कम है इसलिए भीड़ अधिक है। हमने अब सब कुछ ठीक से व्यवस्थित कर लिया है।'
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply