झारखंड में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर का एनकाउंटर
Jharkhand Encounter: झारखंड के लातेहार जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के तहत 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर मनीष यादव मारा गया। तो वहीं, 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली कुंदन खेरवार गिरफ्तार हुआ। इस दौरान दो AK-95 ऑटोमेटिक राइफलें भी बरामद की गईं। ऐसे में यह कार्रवाई नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में एक और महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
यह मुठभेड़ लातेहार के मऊहादंड पुलिस स्टेशन क्षेत्र के दौना जंगल में रविवार देर रात हुई। इस ऑपरेशन को झारखंड पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। इस दौरान भाकपा (माओवादी) के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई, जो रात भर चली। इस मुठभेड़ में 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली मनीष यादव मारा गया। जबकि 10 लाख रुपये का इनामी कुंदन खेरवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
कौन है मनीष यादव?
मनीष यादव भाकपा (माओवादी) का एक प्रमुख कमांडर था। जिस पर लातेहार और आसपास के क्षेत्रों में कई नक्सली हमलों की साजिश रचने का आरोप था। वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था। जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम था।
कौन है कुंदन खेरवार?
कुंदन खेरवार नक्सलियों के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा माना जाता है। जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम था। उसकी गिरफ्तारी को सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि वह नक्सली गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply