सत्या नडेला और सुंदर पिचाई नहीं, भारतीय मूल की ये महिला हुई दुनिया की सबसे अमीर लिस्ट में शामिल
Hurun India Rich List 2025: विश्व के सबसे बड़ी तकनीकी कंपनियों के भारतीय मूल के नेताओं में लंबे समय तक सत्या नडेला और सुंदर पिचाई का नाम सबसे ऊपर माना जाता रहा है, लेकिन अब Hurun India Rich List 2025 के अनुसार, शीर्ष स्थान जयश्री उल्लाल के नाम है। जयश्री उल्लाल, जो Arista Networks की प्रेसिडेंट और सीईओ हैं, की संपत्ति 50,170 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह न केवल उन्हें सिलिकॉन वैली के अन्य भारतीय नेताओं से आगे रखती है, बल्कि उन्हें दुनिया की सबसे अमीर भारतीय पेशेवर प्रबंधक भी बनाती है। इसके मुकाबले, Microsoft के सीईओ सत्या नडेला की संपत्ति 9,770 करोड़ रुपये है, जबकि Google के सीईओ सुंदर पिचाई सातवें स्थान पर हैं, उनकी संपत्ति 5,810 करोड़ रुपये है।
2008 में Arista Networks किया था जॉइन
उल्लाल ने 2008 में Arista Networks जॉइन की थी। उस समय कंपनी में केवल 30 लोग थे और यह एक लॉ फर्म के बेसमेंट से संचालित हो रही थी। आज उनके नेतृत्व में यह कंपनी क्लाउड नेटवर्किंग के क्षेत्र में एक बड़ा नाम बन चुकी है। 2024 में Arista Networks की आय 7 अरब डॉलर दर्ज की गई, जो पिछले साल से लगभग 20 प्रतिशत अधिक है। उल्लाल के पास कंपनी का लगभग 3 प्रतिशत शेयर है, जिसका कुछ हिस्सा उनके दो बच्चों, भतीजी और भांजे के लिए रखा गया है।
भारत में कि पढ़ाई
जयश्री उल्लाल का जन्म 27 मार्च 1961 को लंदन में हुआ था। वे एक भारतीय मूल के हिंदू परिवार से हैं। उन्होंने 5 साल की उम्र में भारत का रुख किया, जहां उनके पिता, एक भौतिक विज्ञानी, भारतीय शिक्षा मंत्रालय के साथ काम करते थे और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की स्थापना में योगदान दिया। उन्होंने नई दिल्ली के Convent of Jesus and Mary से पढ़ाई की और बाद में अपने पिता के काम की वजह से सैन फ्रांसिस्को चली गईं।
उन्होंने San Francisco State University से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक किया और Santa Clara University से 1986 में इंजीनियरिंग प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। 2025 में उनके योगदान के लिए उन्हें Honorary Doctorate in Engineering से सम्मानित किया गया।
कहां से की थी करियर की शुरुआत
उल्लाल ने अपने करियर की शुरुआत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में की, जहां उन्होंने Advanced Micro Devices Inc. और Fairchild Semiconductor में काम किया। Crescendo Communications में मार्केटिंग उपाध्यक्ष के रूप में उनका करियर तेजी से बढ़ा और कंपनी के Cisco द्वारा 1993 में अधिग्रहण के बाद उन्होंने Cisco की स्विचिंग डिवीजन को एक प्रमुख व्यवसाय में बदला। आज जयश्री उल्लाल सैन फ्रांसिस्को में स्थित हैं और Arista Networks को वैश्विक स्तर पर एक सफल कंपनी बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply